फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   200 lost or dropped mobile phones worth Rs 34 lakh recovered

गुड वर्क: 34 लाख के खोए या गिरे 200 मोबाइल किए सुपुर्द, फोन पाकर खिले चेहरे, कहा- थैंक्स अलीगढ़ पुलिस

Tue, 01 Sep 2026 01:21 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 01 Sep 2026 01:21 PM IST
सार

पुलिस टीमों ने विभिन्न कंपनियों के कुल 200 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 34 लाख 16 हजार 322 रुपये है। यह कार्रवाई एसपी ग्रामीण के निर्देशन में हुई।

विज्ञापन
200 lost or dropped mobile phones worth Rs 34 lakh recovered
वास्तविक स्वामी को मोबाइल सौंपते एसएसपी नीरज जादौन - फोटो : पुलिस

विस्तार

सर्विलांस प्रकोष्ठ अलीगढ़ और विभिन्न थानों की पुलिस टीमों ने सीईआईआर पोर्टल पर पंजीकृत 200 खोए या गिरे हुए मोबाइल फोन बरामद किए। इन मोबाइलों को उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द कर दिया। बरामद किए गए इन मल्टीमीडिया मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत 34 लाख 16 हजार 322 रुपये है। 

विज्ञापन


एसएसपी नीरज जादौन ने बरामद मोबाइलों को उनके स्वामियों को दिया। अपना खोया हुआ मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने अलीगढ़ पुलिस को थैंक्स कहा। एसएसपी ने सीईआईआर पोर्टल पर खोए या गिरे मोबाइलों से संबंधित प्रार्थना पत्रों का संज्ञान लिया था। उन्होंने निगरानी टीम को गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी के लिए आदेश-निर्देश दिए थे। एसपी ग्रामीण मनीष कुमार मिश्र के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन


गुम हो मोबाइल तो तुरंत यह करें
एसएसपी ने जनता को सीईआईआर यानी सेंट्रल इक्यूपमेंट आईडेंटिटी रजिस्टर पोर्टल के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि गुम हुए मोबाइल फोन को इस पोर्टल के माध्यम से अवरुद्ध किया जा सकता है। इससे गुम या गिरे हुए मोबाइल फोन का दुरुपयोग रोका जा सकेगा। पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर ही पुलिस ने यह कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कीमत करीब 34 लाख 16 हजार 322 रुपये के मोबाइल बरामद
पुलिस टीमों ने विभिन्न कंपनियों के कुल 200 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 34 लाख 16 हजार 322 रुपये है। यह कार्रवाई एसपी ग्रामीण के निर्देशन में हुई। निगरानी प्रकोष्ठ और थानों की टीमों के संयुक्त प्रयास से यह बड़ी सफलता मिली।


पिछले एक साल में 1441 फोन बरामद किए
एसएसपी नीरज जादौन ने बताया कि अलीगढ़ पुलिस ने पिछले एक साल में 1441 मोबाइल फोन को बरामद किया है, जिनकी अनुमानित कीमत दो करोड़ 64 लाख रुपये आंकी जा रही है। अपने मोबाइल और सिम को संभाल कर रखें क्यूंकि यह आपकी पहचान पर है। खोने पर तुरंत ही सीईआईआर पोर्टल पर रजिस्टर कराएं और संबंधित थाने को सूचित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed