{"_id":"678a26f9055b51cea10f499b","slug":"jawahar-navodaya-vidyalaya-class-6-entrance-exam-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jawahar Navodaya Vidyalaya: कक्षा 6 के लिए प्रवेश परीक्षा कल, 12 केंद्रों पर 4011 परीक्षार्थी देंगे एग्जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jawahar Navodaya Vidyalaya: कक्षा 6 के लिए प्रवेश परीक्षा कल, 12 केंद्रों पर 4011 परीक्षार्थी देंगे एग्जाम
Fri, 17 Jan 2025 03:16 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 17 Jan 2025 03:16 PM IST
सार
अलीगढ़ में जवाहर नवोदय विद्यालय के कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा 12 केंद्रों पर होगी। परीक्षा में 4011 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
नवोदय विद्यालय समिति
- फोटो : नवोदय विद्यालय समिति आधिकारिक वेबसाइट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जवाहर नवोदय विद्यालय के कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा 18 जनवरी को होगी। परीक्षा सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगी। परीक्षा में 4011 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
डीएवी इंटर कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियों के संबंध में डीआईओएस सर्वदा नंद की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों का प्रवेश 11:30 तक ही रहेगा। इसके बाद किसी भी परीक्षार्थी का प्रवेश परीक्षा केंद्र पर नहीं होगा। बैठक संचालन डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. विपिन कुमार वार्ष्णेय ने किया। बैठक में सोनेश उपाध्याय, राम समझ मौर्य, मुनेश कुमार सिंह, डॉ. विजेंद्र शर्मा, प्रियंका चौरसिया, डॉ. नरेंद्र पाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
अलीगढ़ में परीक्षा 12 केंद्रों पर होगी, जिनमें डीएवी इंटर कॉलेज, रतन प्रेम डीएवी इंटर कॉलेज, टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज, जमुना खंड इंटर कॉलेज टप्पल, श्रीलक्ष्मी राज इंटर कॉलेज गभाना, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज अकराबाद,राजकीय कन्या इंटर कॉलेज अतरौली, हेम विद्या निकेतन खैर, पंडित मौजीराम इंटर कॉलेज हरदुआगंज, अग्रसेन इंटर कॉलेज हरदुआगंज, शिवदान सिंह इंटर कॉलेज इगलास, लगसमा इंटर कॉलेज गोंडा शामिल हैं।
विज्ञापन