{"_id":"6aad00039b4d1835970c9bac","slug":"kulshersth-trained-turkey-aligarh-news-c-2-1-ali1007-1069493-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: कुलश्रेष्ठ शर्मा का अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रशिक्षण के लिए चयन,अमेरिका और तुर्किये में लेंगे ट्रेनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: कुलश्रेष्ठ शर्मा का अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रशिक्षण के लिए चयन,अमेरिका और तुर्किये में लेंगे ट्रेनिंग
Fri, 18 Sep 2026 02:40 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 02:40 PM IST
सार
फॉरेन एक्सपोजर कार्यक्रम के तहत कुलश्रेष्ठ को अमेरिका के अटलांटा और तुर्किये में विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान उन्हें अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के अनुरूप तकनीकी प्रशिक्षण, खेल कौशल और मानसिक तैयारी को निखारने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
कुलश्रेष्ठ शर्मा
- फोटो : स्वयं
विस्तार
अलीगढ़ में कोल तहसील क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी के तीरंदाज कुलश्रेष्ठ शर्मा का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए चयन हुआ है। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई ) के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र, सोनीपत (हरियाणा) में आयोजित चयन स्पर्धा में देशभर के शीर्ष तीरंदाजों के बीच कुलश्रेष्ठ ने सटीक निशाने और बेहतर खेल कौशल के दम पर जगह बनाई।
विज्ञापन
जिला तीरंदाजी संघ के सचिव यशपाल शर्मा ने बताया कि कुलश्रेष्ठ अलीगढ़ जिले से इस स्तर के अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण के लिए चयनित होने वाले पहले खिलाड़ी हैं। चयन की जानकारी मिलते ही जिले के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई। कोच योगेंद्र सिंह शाणा ने बताया कि सोनीपत में आयोजित चयन प्रक्रिया में देशभर के प्रतिभावान तीरंदाजों ने हिस्सा लिया था। कड़े मुकाबले में कुलश्रेष्ठ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विदेशी प्रशिक्षण दल में अपना स्थान पक्का किया।
विज्ञापन
फॉरेन एक्सपोजर कार्यक्रम के तहत कुलश्रेष्ठ को अमेरिका के अटलांटा और तुर्किये में विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान उन्हें अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के अनुरूप तकनीकी प्रशिक्षण, खेल कौशल और मानसिक तैयारी को निखारने का अवसर मिलेगा। कुलश्रेष्ठ इससे पहले भी विभिन्न तीरंदाजी प्रतियोगिताओं में कई पदक जीत चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि पर जिला तीरंदाजी संघ के सचिव यशपाल शर्मा, संघ के पदाधिकारियों, कोच योगेंद्र सिंह शाणा (मथुरा तीरंदाजी अकादमी) और स्थानीय खेल प्रेमियों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन