फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Nomination for the post of BJP Mandal President

BJP: मंडल अध्यक्ष पद के लिए नामांकन आज, विवादित नेताओं के नाम होंगे सूची से बाहर

Sun, 15 Dec 2024 03:14 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 15 Dec 2024 03:14 AM IST
सार

2019 से अब तक दो कार्यकाल में मंडल अध्यक्ष रहे नेता नामांकन नहीं कर सकेंगे। आयु सीमा 35 से 45 साल तय है। जो लोग 2024 में मंडल अध्यक्ष बने हैं, लेकिन किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता तथा विवाद में शामिल रहे हैं और शिकायत सही पाई गई है तो उनके नाम भी सूची से बाहर कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन
Nomination for the post of BJP Mandal President
भाजपा ध्वज - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी में अनुशासनहीन नेता मंडल अध्यक्ष नहीं बन सकेंगे। इसके अलावा किसी भी प्रकार के विवाद में शामिल होने की शिकायत सही मिलने वाले नेताओं के नाम भी सूची से बाहर होंगे। अलीगढ़ जिले के 27 मंडलों में 15 दिसंबर को मंडल अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किए जाएंगे। अंतिम सूची प्रदेश नेतृत्व को भेजी जाएगी। वहीं से मंडल अध्यक्षों की घोषणा होगी।  

विज्ञापन


भाजपा में मंडल अध्यक्षों की चुनाव प्रक्रिया अंतिम दौर में है। इसी के तहत जिला चुनाव अधिकारी सत्यपाल सैनी 14 दिसंबर को अलीगढ़ आए और पार्टी कार्यालय में मंडल चुनाव अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि संगठन के चुनाव की प्रक्रिया लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत होगी। इसी के तहत सभी मंडलों में 15 दिसंबर को मंडल अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र लिए जाएंगे। इसी दौरान नाम वापसी भी होगी। 
विज्ञापन


2019 से अब तक दो कार्यकाल में मंडल अध्यक्ष रहे नेता नामांकन नहीं कर सकेंगे। आयु सीमा 35 से 45 साल तय है। जो लोग 2024 में मंडल अध्यक्ष बने हैं, लेकिन किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता तथा विवाद में शामिल रहे हैं और शिकायत सही पाई गई है तो उनके नाम भी सूची से बाहर कर दिए जाएंगे। बैठक में जिला अध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह लाला, जिला महामंत्री शिवनारायण शर्मा, जिला उपाध्यक्ष गौरव शर्मा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महानगर में नामांकन कल 
भाजपा महानगर के आठ मंडलों में मंडल अध्यक्ष पद के लिए 16 दिसंबर को नामांकन होंगे। महानगर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने बताया कि सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक नामांकन प्रक्रिया होगी। महानगर चुनाव अधिकारी राजीव गुंबर मौजूद रहेंगे। अंतिम सूची प्रदेश नेतृत्व को भेजी जाएगी। 20 से 25 दिसंबर के मध्य मंडल अध्यक्षों की घोषणा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed