फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Police team held hostage by accused family in Aligarh Roravar

अलीगढ़: आरोपी के माता-पिता ने पुलिस को बनाया बंधक, फोर्स पहुंची तो संभला मामला; घर में घुसने पर मचा हंगामा

Wed, 02 Sep 2026 03:38 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 02 Sep 2026 03:38 PM IST
सार

अलीगढ़ में पुलिस टीम पर हमले का मामला सामने आया है। पुलिसकर्मियों के घर में दाखिल होते ही आरोपी के परिजनों ने कार्रवाई का पुरजोर विरोध शुरू कर दिया। आरोप है कि पुलिसकर्मियों को बंधक भी बना लिया गया था।

विज्ञापन
Police team held hostage by accused family in Aligarh Roravar
अलीगढ़ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के थाना रोरावर क्षेत्र में एक आरोपी को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर चोरी का माल बरामद कराने गई पुलिस टीम को तीखे विरोध का सामना करना पड़ा। आरोप है कि पुलिसकर्मियों को बंधक भी बना दिया गया। हालांकि, समय रहते अतिरिक्त बल के पहुंचने से स्थिति पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

विज्ञापन


रोरावर थाने के क्राइम इंस्पेक्टर अनुज कुमार शर्मा अपनी टीम के साथ एक मामले के आरोपी को कस्टडी रिमांड पर लेकर उसके घर पहुंचे थे। पुलिस का उद्देश्य आरोपी की निशानदेही पर छिपाया गया चोरी का माल बरामद करना था। जैसे ही पुलिसकर्मी घर के अंदर दाखिल हुए, वहां मौजूद आरोपी के परिजनों ने पुलिस कार्रवाई का पुरजोर विरोध करना शुरू कर दिया, जिससे मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन


पुलिस टीम के विरोध की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर तुरंत भारी पुलिस बल और महिला पुलिस फोर्स को मौके के लिए रवाना किया गया। अतिरिक्त फोर्स के पहुंचते ही पुलिस ने मोर्चा संभाला और कड़ा रुख अपनाते हुए विरोध करने वाले लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम संजीव कुमार ने बताया कि 2 सितंबर 2026 को थाना रोरावर पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर उससे चोरी का माल बरामद करने के लिए उसके घर ले जाया गया था। इस दौरान अभियुक्त के माता-पिता द्वारा पुलिस कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुए विरोध किया गया। 


पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अतिरिक्त पुलिस बल और महिला पुलिस बल की मदद से स्थिति को संभाला। आरोपी के माता-पिता को हिरासत में ले लिया गया है और आरोपी की निशानदेही पर चोरी का शत-प्रतिशत माल बरामद कर लिया गया है। आरोपियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर आगे की सख्त विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed