Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   State level Kabaddi begins today

Aligarh News: प्रदेश स्तरीय कबड्डी आज से, बास्केटबॉल खिलाड़ियों के अभ्यास पर ब्रेक

Fri, 27 Nov 2026 03:08 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 03:08 AM IST
विज्ञापन
State level Kabaddi begins today
अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम।
महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार से प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज होगा। प्रतियोगिता के लिए बृहस्पतिवार देर रात तक मुरादाबाद, मिर्जापुर, अमेठी और आगरा की टीमें स्टेडियम पहुंच चुकी थीं। अन्य टीमों के भी शुक्रवार सुबह तक पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन



प्रतियोगिता 29 नवंबर तक चलेगी। इसके लिए स्टेडियम के बास्केटबॉल कोर्ट को कबड्डी मुकाबलों के लिए दो कोर्ट तैयार किए गए हैं। ऐसे में प्रतियोगिता समाप्त होने तक बास्केटबॉल खिलाड़ियों का नियमित अभ्यास प्रभावित रहेगा। कोर्ट पर कबड्डी के मुकाबले होने से बास्केटबॉल खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए वैकल्पिक व्यवस्था का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन



प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी 18 मंडलों आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, आजमगढ़, बरेली, बस्ती, चित्रकूट, देवीपाटन, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, मिर्जापुर, मुरादाबाद, प्रयागराज, सहारनपुर और वाराणसी की टीमें हिस्सा लेंगी। इनके अलावा स्पोर्ट्स कॉलेज और हॉस्टल की टीमें भी दमखम दिखाएंगी। जिला क्रीड़ा अधिकारी पूनम लता ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात तक चार टीमें पहुंच चुकी थीं। शुक्रवार सुबह तक बाकी टीमें पहुंचेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed