{"_id":"6aa0f0b750ef99be06070bba","slug":"woman-goes-missing-under-suspicious-circumstances-in-aligarh-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अलीगढ़ में बाजार जाने के नाम पर निकली महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पति ने दर्ज कराई एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अलीगढ़ में बाजार जाने के नाम पर निकली महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पति ने दर्ज कराई एफआईआर
Wed, 09 Sep 2026 11:08 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:08 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ के थाना देहली गेट क्षेत्र के अंतर्गत सराय मियाँ, महादेवनगर के रहने वाले राजेन्द्र माहौर की पत्नी के अचानक गायब होने का मामला सामने आया है। पीड़ित पति की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शिकायत के अनुसार, यह घटना 6 सितंबर 2026 की दोपहर करीब 2 बजे की है। राजेन्द्र माहौर जब अपनी रिश्तेदारी में दिल्ली गए हुए थे, तब उनकी 28 वर्षीय पत्नी प्रीती घर से यह कहकर निकली थीं कि वह बाजार जा रही हैं, लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने अपने स्तर पर उनकी काफी तलाश की, परंतु उनका कोई सुराग नहीं लगा। उनका मोबाइल फोन भी लगातार बंद आ रहा है।
विज्ञापन
पति राजेन्द्र माहौर ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि ऊपरकोट स्थित डॉक्टर अनिल के क्लिनिक पर नौकरी करने वाले मिलन प्रजापति और मोहल्ले में रहने वाली पायल ने एक षड्यंत्र के तहत उनकी पत्नी को बहला-फुसलाकर गायब किया है। आरोप है कि मिलन प्रजापति ने ही चुपचाप एक अन्य सिम कार्ड उनकी पत्नी को उपलब्ध कराया था, जिससे वह बातचीत करती थीं।
विज्ञापन
सीओ संजीव कुमार के मुताबिक, इस मामले की जांच उपनिरीक्षक कनिका को सौंपी गई है, जो यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि महिला किस स्थिति में और कहां है।