{"_id":"6a988f374d50b987500382a9","slug":"youth-dies-in-head-on-collision-between-two-motorcycles-aligarh-news-c-426-1-sali1002-1636-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छर्रा-नानऊ मार्ग स्थित गांव सिहावली के निकट दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से घायल को एंबुलेंस कर्मियों ने सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना अकराबाद के गांव करहला निवासी संजय (42) पुत्र कल्लू नोएडा में ऑटो चलाता था। कुछ दिन पहले ही अपने गांव आया था। मंगलवार की शाम को संजय गांव केसरी में अपनी मौसी के घर गया था। वहां से बुधवार की सुबह मौसेरे भतीजे वरुण (12) पुत्र विपिन के साथ गांव रनमोचना में रिश्तेदारी में चला गया। देर शाम भतीजे के साथ वह बाइक से गांव लौट रहा था, तभी गांव सिहावली के पास सामने से आ रही बाइक से उसकी बाइक की भिड़ंत हो गई।हादसे में भतीजे को चोट नहीं लगी है। राहगीरों ने बताया कि दूसरी बाइक सवार मौके से चला गया।
घटना के करीब एक घंटे बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। युवक अपने पीछे पत्नी और दो बेटी तथा एक बेटे को रोता-बिलखता छोड़ गया है। प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार योगी ने बताया कि सीएचसी से एक्सीडेंट की सूचना मिली थी। इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।