{"_id":"6a136c253dcd97cd6506a2ae","slug":"zero-gravity-dominates-capturing-both-boys-and-girls-titles-aligarh-news-c-2-gur1004-981640-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: जीरो ग्रैविटी का दबदबा, बालक-बालिका दोनों खिताब पर जमाया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: जीरो ग्रैविटी का दबदबा, बालक-बालिका दोनों खिताब पर जमाया कब्जा
विज्ञापन
जीरो वायलेशन बास्केटबॉल लीग के फाइनल में ट्रॉफी के साथ जीरो ग्रैविटी बालक टीम।
- फोटो : samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संत फिदेलिस एडीए कैंपस में आयोजित जीरो वायलेशन बास्केटबॉल लीग के चौथे और अंतिम दिन रविवार को रोमांच मुकाबले देखने को मिला। बालक और बालिका वर्गों के फाइनल में जीरो ग्रैविटी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किए।
बालिका वर्ग के फाइनल में जीरो ग्रैविटी ने त्रिशूल टाइटंस को एकतरफा मुकाबले में 57-14 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाते हुए टीम ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की और मैच को पूरी तरह एकतरफा बना दिया।
वहीं, बालक वर्ग का फाइनल बेहद रोमांचक रहा। आखिरी मिनट तक चले संघर्ष में जीरो ग्रैविटी ने त्रिशूल टाइटंस को 45-42 से हराकर खिताब अपने नाम किया। इस मुकाबले ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा।
विज्ञापन
पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए बालिका वर्ग में वंशिका राज और बालक वर्ग में सक्षम सिंह को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। फाइनल मुकाबलों के बाद राज्य स्तरीय पूर्व खिलाड़ियों के बीच एक एग्जीबिशन मैच भी खेला गया, जिसमें अनुभवी खिलाड़ियों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष सुनील दत्ता, अंतरराष्ट्रीय कोच विनोद, अंतरराष्ट्रीय रेफरी अनुपम शर्मा, निदेशक अजय दीक्षित सहित कई लोग मौजूद रहे। आयोजन समिति और टीम मालिकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

Trending Videos