फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   All three miscreants who killed SP leader Pawan Yadav arrested; one accused is a history-sheeter.

प्रयागराज : हिस्ट्रीशीटर लल्ला ने सपा जिला सचिव पवन यादव को मारी थी गोली, पुलिस ने चार को पकड़ा

Wed, 16 Sep 2026 11:41 AM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हंडिया (प्रयागराज)
संवाद न्यूज एजेंसी, हंडिया (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 16 Sep 2026 11:41 AM IST
सार

Pawan Yadav Murder Case : सपा नेता पवन यादव हत्याकांड मामले में पुलिस ने गांव के ही हिस्ट्रीशीटर लल्ला यादव समेत चार आरोपियों को पकड़ लिया है। इनके पास से हत्या में प्रयुक्त तमंचा और बाइक भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस शाम तक मामले का खुलासा कर सकती है। 

विज्ञापन
All three miscreants who killed SP leader Pawan Yadav arrested; one accused is a history-sheeter.
पवन यादव। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।

विस्तार

हंडिया में सपा के जिला सचिव पवन यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर समेत चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। चारों आरोपी गांव के ही बताए जा रहे हैं। एक आरोपी गांव के प्रधान का पति भी बताया जा रहा है। जांच में पता चल रहा है कि हिस्ट्रीशीटर लल्ला यादव ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर पवन यादव को गोली मारी थी। जितेंद्र यादव उर्फ लल्ला हंडिया थाना क्षेत्र के मुगरांव का ही रहने वाला है। उसके खिलाफ जिले के कई थानों में हत्या, हत्या के प्रयास, लूट सहित कई संगीन धाराओं में दर्जनभर से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार गोली लल्ला ने ही चलाई थी।

विज्ञापन






बाइक पर उसके साथ गांव के ही निहाल अली और बृजेश यादव बताए जा रहे हैं। आरोपियों के कब्जे बाइक और हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस मामले का खुलासा बुधवार शाम तक कर सकती है। बुधवार सुबह से ही एसआरएन अस्पताल परिसर में स्थित पोस्टमार्टम हाउस में हंडिया, सिविल लाइंस समेत कई थानों की पुलिस फोर्स मौजूद रही। साथ ही बड़ी संख्या में सपा नेता और हंडिया क्षेत्र के लोग मौजूद रहे। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। चौथा आरोपी गांव की महिला प्रधान का पति विनोद यादव बताया जा रहा है। इससे भी पवन यादव की रंजिश चल रही थी।

विज्ञापन

मूल रूप से भदोही का रहने वाला है लल्ला

पुलिस जांच में सामने आया कि मूलरूप से भदोही निवासी जितेंद्र यादव उर्फ लल्ला से पवन यादव की पुरानी रंजिश थी। जितेंद्र वर्ष 2022 में हत्या के एक मामले में जेल गया था। जितेंद्र को पवन पर उसकी मुखबरी करने का संदेह था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। वारदात के समय बाइक सवार तीन बदमाशों में से एक का हुलिया जितेंद्र यादव से मिलता-जुलता बताए जाने के बाद पुलिस का शक इस दिशा में भी गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

All three miscreants who killed SP leader Pawan Yadav arrested; one accused is a history-sheeter.
पवन यादव के पोस्टमार्टम के दौरान जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार शाम को मारी गई थी गोली

हंडिया में मंगलवार शाम बाइक सवार नकाबपोश तीन बदमाशों ने समाजवादी पार्टी गंगापार के जिला सचिव और पूर्व ग्राम प्रधान पवन कुमार यादव (50) की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात हंडिया थाने से महज 500 मीटर दूर कर्मनाशा मोहल्ले में हुई। 

गोली पवन की पीठ में लगी। गंभीर हालत में उन्हें कई अस्पतालों में ले जाया गया, लेकिन एसआरएन अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद तीनों बदमाश बाइक से वाराणसी की तरफ भाग गए थे। हंडिया थाना क्षेत्र के मुगरांव गांव निवासी पवन कुमार यादव पूर्व ग्राम प्रधान भी रह चुके हैं। उनकी मां धनराजी देवी भी गांव की पूर्व प्रधान रही हैं। पवन वर्तमान में समाजवादी पार्टी के जिला सचिव थे।

कार में बैठने के दौरान किया फायर

परिवार में पत्नी नीतू देवी, तीन बेटियां खुशी, मुस्कान और छोटी और बेटा प्रिंस है। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे पवन अपनी कार से हंडिया कस्बे पहुंचे। कर्मनाशा मोहल्ले में उन्होंने अपनी कार सड़क किनारे खड़ी की और पास स्थित एक कैफे में दोस्तों से बातचीत करने चले गए। करीब दो घंटे बाद शाम करीब 5:20 बजे बजे वह कैफे से बाहर निकले और अपनी कार के पास पहुंचे।

वह जैसे ही कार में बैठने लगे तो प्रयागराज की ओर से बाइक सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे थे कि बदमाशों ने कार के पास बाइक की रफ्तार धीमी कर दी। बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने पवन को सटाकर बनाकर फायर कर दिया। गोली उनकी पीठ में लगी। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। पुलिस पवन को हंडिया कस्बे के एक निजी अस्पताल ले गई। हालत गंभीर होने पर उन्हें टैगोर स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। एसआरएन पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed