फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Candidates protest over teacher recruitment continues; police have detained President Rajat Singh

प्रयागराज : शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन जारी, अध्यक्ष रजत सिंह को पुलिस ने लिया हिरासत में

Thu, 17 Sep 2026 06:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 17 Sep 2026 06:40 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में प्राथमिक शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर डीएलएड अभ्यर्थियों का आंदोलन लगातार जारी है। आठ वर्षों के लंबे अंतराल के बाद जारी हुई 11,508 पदों की नगरीय प्राथमिक शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों में असंतोष है।

विज्ञापन
Candidates protest over teacher recruitment continues; police have detained President Rajat Singh
डीएलएड संघ के अध्यक्ष रजत सिंह को पुलिस ने लिया हिरासत में। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश में प्राथमिक शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर डीएलएड अभ्यर्थियों का आंदोलन लगातार जारी है। आठ वर्षों के लंबे अंतराल के बाद जारी हुई 11,508 पदों की नगरीय प्राथमिक शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों में असंतोष है। अभ्यर्थियों का कहना है कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्राथमिक विद्यालयों में बड़ी संख्या में शिक्षक पद रिक्त हैं। ऐसे में केवल नगरीय क्षेत्रों के पदों पर भर्ती पर्याप्त नहीं है। डीएलएड अभ्यर्थियों की प्रमुख मांग है कि नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों के रिक्त पदों को जोड़कर 60 हजार पदों पर नई प्राथमिक शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाए। इसी मांग को लेकर 17 सितंबर को एससीईआरटी, निशातगंज, लखनऊ में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन प्रस्तावित था। 

विज्ञापन


आंदोलन से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष को हिरासत में लेने का आरोप

संगठन के अनुसार, आंदोलन में शामिल होने से पूर्व डीएलएड संघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष रजत सिंह को प्रयागराज के एक होटल से देर रात्रि पुलिस प्रशासन द्वारा हिरासत में लिया गया। रजत सिंह ने आरोप लगाया कि प्रशासन द्वारा उनके कमरे पर लगातार दबिश दी जा रही थी, जिसके कारण उन्हें अपना कमरा छोड़कर होटल में रुकना पड़ा। उनके अनुसार, होटल पहुंचने के लगभग एक घंटे बाद पुलिस बल वहां पहुंचा और उन्हें हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन


रजत सिंह ने कहा कि “सरकार से अपनी मांग रखने के लिए शांतिपूर्ण आंदोलन करना हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है। 60 हजार प्राथमिक शिक्षक भर्ती की मांग करने वाले अभ्यर्थियों के प्रतिनिधियों को आंदोलन से पहले हिरासत में लेना उचित नहीं है। हम 60 हजार शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर संघर्ष जारी रखेंगे।”

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों से वार्ता के बाद धरना समाप्त

प्रमुख पदाधिकारियों की हिरासत के बावजूद डीएलएड अभ्यर्थी निर्धारित स्थल पर पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे। इस दौरान बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने धरना स्थल पर पहुंचकर अभ्यर्थियों से वार्ता की। वार्ता के दौरान अधिकारियों की ओर से बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्र की प्राथमिक शिक्षक भर्ती का विज्ञापन अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में जारी किए जाने का प्रयास किया जा रहा है।

संगठन द्वारा अनवरत धरना जारी रखने की घोषणा की गई थी, लेकिन आंदोलन के दौरान संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों की हिरासत तथा विभागीय अधिकारियों से हुई वार्ता में मिले आश्वासन के बाद फिलहाल धरना समाप्त करने का निर्णय लिया गया।

समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया नहीं हुई तो फिर होगा आंदोलन

डीएलएड संगठन ने स्पष्ट किया कि अधिकारियों द्वारा दिए गए आश्वासन को अभ्यर्थी गंभीरता से ले रहे हैं। संगठन की मांग है कि ग्रामीण क्षेत्र के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया को निर्धारित समयसीमा में आगे बढ़ाया जाए और नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों के रिक्त पदों को मिलाकर 60 हजार प्राथमिक शिक्षक भर्ती की दिशा में ठोस निर्णय लिया जाए। संगठन ने कहा कि यदि निर्धारित समय में भर्ती प्रक्रिया को आगे नहीं बढ़ाया गया और अभ्यर्थियों की मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो प्रदेश के डीएलएड अभ्यर्थी पुनः लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed