फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Contractor Reprimanded for Negligence in Carving Work; Commissioner Says, "Complete the Finishing First

कमिश्नर भड़के : नक्काशी में लापरवाही पर ठेकेदार की क्लास, कमिश्नर बोले- पहले फिनिशिंग करो, फिर भुगतान लो

Wed, 26 Aug 2026 08:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 26 Aug 2026 08:45 PM IST
सार

बड़े हनुमान जी (लेटे हनुमान जी) मंदिर में बनाए जा रहे कॉरिडोर के काम का जायजा लेने के लिए बुधवार को कमिश्नर (मंडलायुक्त) डॉ. लोकेश एम मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
Contractor Reprimanded for Negligence in Carving Work; Commissioner Says, "Complete the Finishing First
हनुमान मंदिर कॉरिडोर का निरीक्षण करते मंडलायुक्त। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बड़े हनुमान जी (लेटे हनुमान जी) मंदिर में बनाए जा रहे कॉरिडोर के काम का जायजा लेने के लिए बुधवार को कमिश्नर (मंडलायुक्त) डॉ. लोकेश एम मौके पर पहुंचे। मंडलायुक्त ने जब कॉरिडोर के पिलर पर हो रही नक्काशी को करीब से देखा तो पारा चढ़ गया। काम में फिनिशिंग और गुणवत्ता नहीं थी। जिस पर कमिश्नर ने मौके पर ही संबंधित ठेकेदार की जमकर क्लास लगाई।

विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) के उपाध्यक्ष और अन्य अधिकारियों के साथ पूरे कॉरिडोर के मैप और डिजाइन का बारीकी से जायजा लिया। रेड सैंडस्टोन से तैयार हो रहे पिलर की नक्काशी जब उनकी नजरों के सामने आई तो उसमें कमियां मिलीं। नाराजगी जताते हुए कमिश्नर ने निर्देश दिए कि जब तक नक्काशी में उच्च कोटि की गुणवत्ता और बेहतरीन फिनिशिंग सुनिश्चित नहीं हो जाती, तब तक ठेकेदार को एक भी पाई का भुगतान नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन

मंडलायुक्त ने सिर्फ नक्काशी पर ही नहीं, बल्कि आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा से जुड़े दूसरे अहम पहलुओं पर भी अधिकारियों को सतर्क किया।कॉरिडोर क्षेत्र में हर साल बारिश में होने वाले जलभराव की निकासी के पुख्ता इंतजाम अभी से कर लिए जाएं, ताकि यहां आने वाले श्रद्धालुओं या यात्रियों को परेशानी न हो। साथ ही यात्री निवास के विस्तार के लिए चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लेते हुए उन्होंने हिदायत दी कि इसका पैराफिट कॉरिडोर के बाकी हिस्सों के डिजाइन से बिल्कुल मेल खाना चाहिए, ताकि पूरे परिसर में एकरूपता और भव्यता बनी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed