फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Government land worth two crore rupees cleared in Mariadih Kashipur; bulldozer deployed.

प्रयागराज  : मारियाडीह काशीपुर में खाली कराई गई दो करोड़ की सरकारी जमीन, चला बुलडोजर

Thu, 29 Oct 2026 03:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 29 Oct 2026 03:54 PM IST
सार

उपजिलाधिकारी सदर अंकित वर्मा के निर्देश पर सरकारी भूमि रसूलपुर काशीपुर उपरहार में तकरीबन दो करोड़ रुपये की सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाया गया। तहसीलदार सुरेश चंद्र शुक्ला ने जांच कराई तो बंजर में गुड्डू यादव (नाटे), अबू तैबा, सूरज, कुणाल और राज यादव का सरकारी भूमि पर कब्जा मिला।

विज्ञापन
Government land worth two crore rupees cleared in Mariadih Kashipur; bulldozer deployed.
माफिया अतीक अहमद। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उपजिलाधिकारी सदर अंकित वर्मा के निर्देश पर सरकारी भूमि रसूलपुर काशीपुर उपरहार में तकरीबन दो करोड़ रुपये की सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाया गया। तहसीलदार सुरेश चंद्र शुक्ला ने जांच कराई तो बंजर में गुड्डू यादव (नाटे), अबू तैबा, सूरज, कुणाल और राज यादव का सरकारी भूमि पर कब्जा मिला।

विज्ञापन


एसडीएम सदर के अनुसार ये लोग भूमाफिया से मिल कर अतीक के करीबियों से भूमि लेकर मकान निर्माण का ठेका लेते हैं। इसके बाद राजस्व निरीक्षक मनोज त्रिपाठी ने लेखपाल महेश मिश्रा, लेखपाल मनीष यादव, लेखपाल सतीश मिश्रा के साथ सरकारी भूमि खाली कराई।। सरकारी भूमि की अनुमानित कीमत तकरीबन दो करोड़ रुपये है।
विज्ञापन


पीडीए ने 13 बीघा में ध्वस्त की अवैध प्लॉटिंग

पीडीए ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई की। यह कार्रवाई मलाक हरहर चौराहा के पास लखनऊ रोड पर की गई। प्राधिकरण ने लगभग 13 बीघा क्षेत्रफल में किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। ध्वस्त की गई पहली प्लॉटिंग संतोष पांडेय, उस्मान अहमद और अन्य से संबंधित थी। यह लगभग पांच बीघा भूमि पर की गई थी। दूसरी अवैध प्लॉटिंग लगभग आठ बीघा क्षेत्रफल में थी। इसमें संतोष पांडेय, साजिद अहमद, उस्मान अहमद, जैद अहमद, इश्तियाक अहमद आदि शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed