फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Election committee announced for High Court Bar Association polls; voting on September 11.

High Court : हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव के लिए चुनाव कमेटी घोषित, 11 सितंबर को मतदान

Wed, 19 Aug 2026 07:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 19 Aug 2026 07:35 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव 2026-27 के लिए कमेटी की घोषणा कर दी गई है। वरिष्ठ अधिवक्ता सैय्यद फरमान अहमद नकवी को मुख्य चुनाव अधिकारी बनाया गया है।

विज्ञापन
Election committee announced for High Court Bar Association polls; voting on September 11.
इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव। सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव 2026-27 के लिए कमेटी की घोषणा कर दी गई है। वरिष्ठ अधिवक्ता सैय्यद फरमान अहमद नकवी को मुख्य चुनाव अधिकारी बनाया गया है। अधिवक्ता लक्ष्मीकांत मिश्र, वशिष्ठ तिवारी, जेबी सिंह, राज कुमार शुक्ला और अनुभव शुक्ला को भी चुनाव अधिकारी के रूप में शामिल किया गया है। अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश पांडे व महासचिव अखिलेश शर्मा ने चुनाव समिति की अधिसूचना जारी की।

विज्ञापन


इस बार बार एसोसिएशन की 30 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए मतदान होगा। वर्तमान कार्यकारिणी ने सुप्रीम कोर्ट के विशाखा मामले में दिए गए आदेशों के मद्देनजर महिला अधिवक्ताओं के लिए नौ पद आरक्षित किए हैं। इनमें सहायक कोषाध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष, एक संयुक्त सचिव महिला और गवर्निंग कौंसिल के पांच पद शामिल हैं। इससे पहले कार्यकारिणी में कुल 28 पदों के लिए चुनाव होता था। महिला अधिवक्ताओं के लिए केवल संयुक्त सचिव महिला का पद आरक्षित था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed