Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Group housing to be permitted once again in Civil Lines, Georgetown, and Tagore Town

प्रयागराज : सिविल लाइंस, जॉर्जटाउन और टैगोर टाउन में फिर बन सकेंगी ग्रुप हाउसिंग, 200 वर्गमीटर की बाध्यता खत्म

Fri, 13 Nov 2026 04:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 13 Nov 2026 04:36 PM IST
सार

प्रयागराज के सिविल लाइंस, जॉर्जटाउन और टैगोर टाउन में ग्रुप हाउसिंग और बहुमंजिला इमारतों के निर्माण का रास्ता फिर खुलने जा रहा है। महायोजना-2031 में संशोधन के प्रस्ताव को शासन की सहमति मिल गई है। इसके तहत 200 वर्ग मीटर से छोटे भूखंडों पर भी निर्माण और 7.50 मीटर से अधिक ऊंचाई के आवासीय भवन बनाने की अनुमति मिल सकेगी। पीडीए ने प्रस्ताव पर आम लोगों से 15 दिनों के भीतर आपत्तियां और सुझाव मांगे हैं।

विज्ञापन
Group housing to be permitted once again in Civil Lines, Georgetown, and Tagore Town
ग्रुप हाउसिंग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सिविल लाइंस, जॉर्जटाउन और टैगोर टाउन में समूह आवास (ग्रुप हाउसिंग) व बहुमंजिला इमारतों के निर्माण का रास्ता फिर से साफ हो गया है। महायोजना-2031 में संशोधन के साथ इन प्रतिबंधों को हटाने के लिए शासन ने सहमति दे दी है। पुरानी व्यवस्था लागू करने के लिए आम लोगों से आपत्तियां एवं सुझाव आमंत्रित किए गए हैं।

विज्ञापन


महायोजना-2031 में सिविल लाइंस, जॉर्जटाउन और टैगोर टाउन में निर्माण संबंधी कई प्रतिबंध लगा दिए जाने से आम जनता को समस्या हो रही है। लोगों की समस्या को देखते हुए प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने इन प्रतिबंधों को हटाते हुए महायोजना-2031 में संशोधन का प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया था। इस पर शासन ने सहमति दे दी है।
विज्ञापन


अब लोगों से आपत्तियां एवं सुझाव मांगे गए हैं जो पीडीए के उपाध्यक्ष को संबोधित व लिखित रूप से तीन प्रतियों में प्रेषित किए जाने हैं। यह भी स्पष्ट किया गया है कि केवल उन्हीं आपत्तियों एवं सुझावों पर विचार किया जाएगा जो इस सूचना के प्रकाशन की तिथि से 15 दिनों के अंदर प्राप्त होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संशोधन के बाद अब सिविल लाइंस, जॉर्जटाउन और टैगोर टाउन के आवासीय क्षेत्रों में 200 मीटर से कम क्षेत्रफल के भूखंड पर भी निर्माण अनुमन्य होगा और पीडीए से नक्शा स्वीकृत किया जा सकेगा। खास यह कि संशोधन के बाद आवासीय भवनों की ऊंचाई 7.50 मीटर से अधिक हो सकेगी जबकि पहले आवासीय भवनों की अधिकतम ऊंचाई 7.50 मीटर निर्धारित की गई थी।

Trending Videos

घर खरीदने का बढ़ेगा विकल्प

संशोधन से आम लोगों के लिए घर खरीदने का विकल्प भी बढ़ेगा। महायोजना-2031 में जब यह प्रतिबंध लगा था तो उस वक्त कई बिल्डरों ने जॉर्जटाउन, टैगोर टाउन व सिविल लाइंस में बहुमंजिला ग्रुप हाउसिंग के लिए पीडीए में आवेदन किए थे लेकिन महायोजना में ग्रुप हाउसिंग और बहुमंजिला इमारतों के निर्माण पर प्रतिबंध लगा दिया गया जिससे नक्शा पास कराने के लिए पीडीए में आए आवेदन अब तक लंबित हैं। संशोधन के बाद ग्रुप हाउसिंग के निर्माण का रास्ता साफ होते ही आम लोगों के लिए अपना घर खरीदने का विकल्प बढ़ जाएगा।

प्रमुख द्वार की दिशा पर राहत मिलने के आसार

महायोजना-2031 में सिविल लाइंस, जॉर्जटाउन व टैगोर टाउन के लिए यह प्रावधान भी कर दिया गया था कि मुख्य मार्ग पर किसी भी भवन का प्रमुख द्वार नहीं होगा। यदि विशेष परिस्थितियों में प्रमुख द्वार मुख्य मार्ग पर खोलना अनिवार्य हो तो निर्माता को अपने भू-भाग से न्यूनतम नौ मीटर चौड़ी सर्विस लेन देनी होगी। इससे भवन निर्माता को नुकसान हो रहा था लेकिन अब राहत मिलने के आसार हैं। साथ ही अब नौ मीटर से कम पर भी निर्माण हो सकेगा और इमारतों के निर्माण में सेट बैक भी पीडीए के बाइलॉज के अनुसार छोड़ना होगा।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed