फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Keshav said: The BJP will once again form the government in UP with a massive majority in 2027

केशव बोले : 2027 में फिर प्रचंड बहुमत से यूपी में सरकार बनाएगी भाजपा, अखिलेश के पास कोई मुद्दा नहीं

Mon, 07 Sep 2026 12:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 07 Sep 2026 12:37 PM IST
सार

Keshav Prasad Maurya : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में कहा कि भाजपा ने 2027 में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए संगठन बूथ सत्यापन अभियान के जरिए जमीनी स्तर पर तैयारी में जुटा है। उन्होंने अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा।

विज्ञापन
Keshav said: The BJP will once again form the government in UP with a massive majority in 2027
केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।

विस्तार

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा ने वर्ष 2027 में तीसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बनाने का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए संगठन बूथ सत्यापन अभियान में जुटा है। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करना और जनता के हित में लगातार काम करना भाजपा की प्राथमिकता है।

विज्ञापन



विज्ञापन


 

सोमवार को प्रयागराज में पत्रकारों से बातचीत में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी 75 जिलों के सर्वांगीण विकास और कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए सरकार काम कर रही है। उच्चतम न्यायालय, उच्च न्यायालय और जनपद न्यायालयों से जारी आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करने पर भी पूरा जोर है। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य संगठन को मजबूत करते हुए देश और प्रदेश के हित में लगातार काम करना है। पार्टी इसी उद्देश्य के साथ बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश पर साधा निशाना

सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए मौर्य ने कहा कि उनके पास न कोई काम है और न ही कोई मुद्दा। सत्ता से दूर होने के कारण वह बेचैन हैं और सत्ता में लौटने की लालसा में उल्टे-सीधे बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के सत्ता के आसपास पहुंचने की फिलहाल कोई संभावना नहीं है।

Keshav said: The BJP will once again form the government in UP with a massive majority in 2027
केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।

आर्थिक विकास पर भी घेरा

देश की आर्थिक प्रगति को लेकर मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव को अपना नजरिया बदलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भारत की आर्थिक वृद्धि की रफ्तार 7 से 8 प्रतिशत के बीच है। देश की तेज आर्थिक प्रगति भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया की बड़ी एजेंसियों को भी दिखाई दे रही है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने भी ऐसे लोगों को लेकर टिप्पणी की है, जिन्हें अच्छी चीजें दिखाई नहीं देतीं और वे हर जगह नकारात्मकता तलाशते हैं। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में हुए विकास कार्यों को सकारात्मक दृष्टि से देखने पर सरकार के कामकाज का असर साफ दिखाई देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed