Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Metro to run in 'City of Confluence' DPR for 12,000 crore project submitted to government.

प्रयागराज : संगमनगरी में दौड़ेगी मेट्रो, 12 हजार करोड़ की परियोजना की डीपीआर शासन को भेजी

Wed, 11 Nov 2026 04:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 11 Nov 2026 04:49 PM IST
सार

संगम नगरी में मेट्रो दौड़ाने की तैयारी ने रफ्तार पकड़ ली है। करीब 12 हजार करोड़ रुपये की लागत से 44 किलोमीटर लंबा नेटवर्क विकसित करने की योजना है। दो कॉरिडोर में बंटे इस नेटवर्क में 33 स्टेशन और दो डिपो प्रस्तावित हैं। परेड मैदान पर इंटरचेंज स्टेशन बनने से झूंसी, फाफामऊ, एयरपोर्ट और नैनी तक पहुंचना आसान होगा।

विज्ञापन
Metro to run in 'City of Confluence' DPR for 12,000 crore project submitted to government.
प्रयागराज मेट्रो। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।

विस्तार

संगम नगरी में मेट्रो ट्रेन संचालन के लिए प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) शासन को भेज दी है। प्रयागराज में तकरीबन 12 हजार करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाले मास रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (एमआरटीएस) के लिए (रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस) राइट्स ने यह रिपोर्ट तैयार की है।

विज्ञापन


कुल 44 किलोमीटर लंबी मेट्रो रेल परियोजना को दो कॉरिडोर में बांटा गया है। पहला कॉरिडोर पूरब से पश्चिम और दूसरा उत्तर से दक्षिण होगा। पहला कॉरिडोर प्रयागराज एयरपोर्ट से सूबेदारगंज तक लगभग छह किलोमीटर भूमिगत खंड और सूबेदारगंज से सिटी लेक फॉरेस्ट तक 17 किलोमीटर एलिवेटेड (ऊपर उठा हुआ) खंड को कवर करेगा।
विज्ञापन


दूसरा कॉरिडोर शांतिपुरम से छिवकी तक लगभग 21 किलोमीटर एलिवेटेड खंड होगा। यह कॉरिडोर तेलियरगंज और मिंटो पार्क से होकर गुजरेगा। रिपोर्ट में प्रस्तावित स्टेशन स्थानों, इंटरचेंज स्टेशन और डिपो स्थानों का भी उल्लेख है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने विस्तृत परियोजना रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। वहां से केंद्र सरकार को रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी, जहां इस परियोजना को अंतिम मंजूरी मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

परेड से चारों दिशाओं के लिए मिलेगी मेट्रो

- मेट्रो ट्रेन के चलने से कुंभ व माघ मेला में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को संगम के नजदीक परेड ग्राउंड से चारों दिशाओं के लिए मेट्रो ट्रेन मिलेगी। परेड मैदान पर इंटरचेंज स्टेशन प्रस्तावित गया गया है। ऐसे में झूंसी, फाफामऊ, एयरपोर्ट व नैनी जाने के लिए परेड से मेट्रो ट्रेन की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

संगम समेत होंगे 33 स्टेशन व दो डिपो

मेट्रो रेल के लिए कुल 33 स्टेशन व दो डिपो बनाए जाएंगे। पूरब से पश्चिम कॉरिडोर में 16 और उत्तर से दक्षिण कॉरिडोर में 17 मेट्रो स्टेशन होंगे। इसके अलावा गंगापार में खानूपुर के पास और यमुनापार में टीएसएल की जमीन के पास डिपो का निर्माण कराया जाएगा।

पूरब से पश्चिम कॉरिडोर के प्रस्तावित स्टेशन

प्रयागराज एयरपोर्ट, ट्रिपलआईटी, कालिंदीपुरम, सूबेदारगंज, लॉरेंस रोड, हाईकोर्ट, प्रयागराज जंक्शन, सिविल लाइंस बस अड्डा, सिविल लाइंस, मेडिकल चौराहा, मधवापुर, परेड मैदान (इंटरचेंज जंक्शन), संगम, आजाद नगर, झूंसी, त्रिवेणीपुरम, सिटी लेक फॉरेस्ट

उत्तर से दक्षिण कॉरिडोर के प्रस्तावित स्टेशन

शांतिपुरम, गंगा नगर, फाफामऊ, पीतांबर नगर, एमएनएनआईटी, तेलियरगंज, मजार चौराहा, यूनिवर्सिटी रोड, कर्नलगंज, प्रीतम गंज, परेड मैदान (इंटरचेंज जंक्शन), मिंटो पार्क, महेवा पट्टी, अंबेडकर नगर, अरैल, नैनी बाजार रोड, नैनी, छिवकी

मेट्रो रेल की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट शासन को प्रेषित कर दी गई है। शासन के माध्यम से रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी जाएगी और वहां से मंजूरी मिलने के बाद इस पर काम शुरू होगा। परियोजना पर 12 हजार करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। -  ऋषि राज, उपाध्यक्ष, प्रयागराज विकास प्राधिकरण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed