Prayagraj : आरपीएफ ने पश्चिम बंगाल की तीन बच्चियों को बचाया, चाइल्ड लाइन को सौंपा
रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने मंगलवार को ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत तीन नाबालिग बच्चियों को सुरक्षित बचाया। ये बच्चियां पश्चिम बंगाल से घर छोड़कर पूर्वा एक्सप्रेस में यात्रा कर रही थीं। पश्चिम बंगाल पुलिस से सूचना मिलने पर आरपीएफ ने तत्काल कार्रवाई की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने मंगलवार को ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत तीन नाबालिग बच्चियों को सुरक्षित बचाया। ये बच्चियां पश्चिम बंगाल से घर छोड़कर पूर्वा एक्सप्रेस में यात्रा कर रही थीं। पश्चिम बंगाल पुलिस से सूचना मिलने पर आरपीएफ ने तत्काल कार्रवाई की।
पश्चिम बंगाल पुलिस ने 18 अगस्त को आरपीएफ को बच्चियों के बारे में जानकारी दी थी। सूचना के आधार पर आरपीएफ ने प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या 12303 पूर्वा एक्सप्रेस को अटेंड किया। निरीक्षक अमित कुमार मीणा के नेतृत्व में उप निरीक्षक कार्तिक मिश्रा और कांस्टेबल प्रेम ने ट्रेन के जनरल कोच की जांच की।
टीम ने तीनों बच्चियों को सकुशल बरामद कर आरपीएफ पोस्ट प्रयागराज लाया। आरपीएफ ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर बच्चियों को चाइल्डलाइन प्रयागराज को सौंप दिया। पश्चिम बंगाल पुलिस ने बताया कि बच्चियों के संबंध में संबंधित थाने में मामला दर्ज है। निरीक्षक अमित कुमार मीणा ने बताया कि बुधवार को पश्चिम बंगाल पुलिस के अधिकारी प्रयागराज पहुंचे। उन्होंने चाइल्डलाइन से तीनों बच्चियों को अपने साथ लिया। बच्चियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पश्चिम बंगाल ले जाया गया।