{"_id":"6aeb9aa8fa7d1aff0f07d1b8","slug":"sewage-workers-go-on-strike-srn-hospital-is-a-mess-allahabad-news-c-3-ald1024-1012285-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: सफाई कर्मी हड़ताल पर, एसआरएन अस्पताल में लगा गंदगी का अंबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: सफाई कर्मी हड़ताल पर, एसआरएन अस्पताल में लगा गंदगी का अंबार
Thu, 05 Nov 2026 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Thu, 05 Nov 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय (एसआरएन) और मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज (एमएलएन) के आउटसोर्सिंग सफाई कर्मी बुधवार को हड़ताल पर चले गए। वे अपने दो माह के बकाया वेतन सहित अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इस हड़ताल के कारण अस्पताल की सफाई व्यवस्था बुरी तरह लड़खड़ा गई।
ओपीडी कॉम्प्लेक्स, पुराने और पीएमएसएसवाई बिल्डिंग में गंदगी का अंबार लग गया। वार्डों में मलहम पट्टी और अन्य प्रकार का कूड़ा इधर-उधर फेंका नजर आया। लेबर रूम और पीएमएसएसवाई बिल्डिंग के वार्डों की स्थिति सबसे खराब रही। गंदगी और दुर्गंध से चिकित्सक, कर्मचारी, मरीज और तीमारदार सभी परेशान दिखे।
इसके बाद कार्यदायी संस्था को हड़ताल समाप्त कराने के लिए वेतन बांटना पड़ा। कार्यदायी संस्था ने 750 में से 300 सफाई कर्मियों का वेतन देर शाम तक जारी किया। वेतन मिलने के बाद कुछ सफाई कर्मियों ने अपनी सेवाएं देना शुरू कर दिया। शेष सफाई कर्मियों का वेतन बृहस्पतिवार की दोपहर तक देने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
अस्पताल प्रशासन की तरफ से सितंबर में ही सफाई कर्मियों का वेतन जारी करने का निर्देश दिया गया था। कार्यदायी संस्था की तरफ से लापरवाही बरती गई। फिलहाल 300 से अधिक सफाई कर्मियों की सैलरी मिल गई है। बाकी अन्य कर्मचारियों का वेतन बृहस्पतिवार दोपहर तक मिल जाएगा। सफाई कर्मियों की हड़ताल समाप्त हो गई है। -डॉ. नीलम सिंह, प्रमुख अधीक्षक, एसआरएन अस्पताल।