फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SSC CHSL 2025 final results declared; 3,515 candidates selected.

UP : एसएससी सीएचएसएल 2025 का अंतिम परिणाम जारी, 3515 अभ्यर्थियों का चयन

Thu, 08 Oct 2026 12:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 08 Oct 2026 12:24 PM IST
सार

कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा के तहत 3522 घोषित रिक्तियों के सापेक्ष 3515 अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से अनुशंसित किया गया है। परिणाम में 2260 अभ्यर्थियों ने पूर्व आवंटित पद पर स्थिर रहने का विकल्प चुना, जबकि 927 ने पद परिवर्तन का विकल्प लिया। अनुपस्थित अभ्यर्थियों के कारण रिक्त हुए पदों पर 328 अभ्यर्थियों को नया आवंटन दिया गया है। 

विज्ञापन
SSC CHSL 2025 final results declared; 3,515 candidates selected.
एसएससी। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तर परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। आयोग की ओर से जारी परिणाम विवरण के अनुसार कुल 3522 रिक्तियों के सापेक्ष 3515 अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से अनुशंसित किया गया है। श्रेणीवार आंकड़ों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 337, अनुसूचित जाति के 487, अनुसूचित जनजाति के 251, अन्य पिछड़ा वर्ग के 766 और अनारक्षित वर्ग के 1674 अभ्यर्थी शामिल हैं।   

विज्ञापन


आयोग के अनुसार पद आवंटन अभ्यर्थियों की योग्यता, पद वरीयता और सत्यापन प्रक्रिया के दौरान चुने गए स्थिर अथवा परिवर्तन विकल्प के आधार पर किया गया। कुल 3515 अभ्यर्थियों में 2260 ने स्थिर आवंटन का विकल्प चुना, जबकि 927 ने परिवर्तन का विकल्प चुना। इसके अलावा सत्यापन प्रक्रिया में अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों के कारण खाली हुए पदों पर 328 अभ्यर्थियों को नया आवंटन किया गया।     
विज्ञापन


अनुपस्थित अभ्यर्थियों का परिणाम में विचार नहीं

आयोग ने स्पष्ट किया है कि जो अभ्यर्थी निर्धारित प्रक्रिया में शारीरिक रूप से शामिल नहीं हुए, उन्हें अनुपस्थित माना गया और अंतिम परिणाम में उनके नाम पर विचार नहीं किया गया। इससे बनी रिक्तियों के आधार पर नए अभ्यर्थियों को पद आवंटित किए गए।    

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

तीन अभ्यर्थियों का परिणाम रोका गया

आयोग ने तीन अभ्यर्थियों का परिणाम फिलहाल रोक दिया है। अंतिम परिणाम में शामिल अभ्यर्थियों को नए क्रमांक भी आवंटित किए गए हैं, जो पहले जारी अस्थायी आवंटन में दिए गए क्रमांकों की जगह मान्य होंगे।   

अब होगी दस्तावेज सत्यापन और नियुक्ति की प्रक्रिया

अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन और नियुक्ति से जुड़ी आगे की प्रक्रिया संबंधित विभागों की ओर से पूरी की जाएगी। आयोग ने कहा है कि यदि अंतिम परिणाम जारी होने के छह महीने के भीतर संबंधित विभाग से कोई पत्राचार प्राप्त नहीं होता है तो अभ्यर्थी को संबंधित विभाग से संपर्क करना होगा।     

प्रतीक्षा सूची नहीं होगी जारी

कर्मचारी चयन आयोग ने स्पष्ट किया है कि इस परीक्षा के लिए कोई आरक्षित अथवा प्रतीक्षा सूची तैयार नहीं की गई है। अंतिम परिणाम में खाली रह जाने वाले पद और चयनित अभ्यर्थियों के कार्यभार ग्रहण नहीं करने से उत्पन्न रिक्तियां संबंधित विभागों की ओर से अगले वर्षों में आगे बढ़ाई जाएंगी। 

विस्तृत अंक बाद में होंगे जारी

आयोग के अनुसार चयनित और गैर-चयनित अभ्यर्थियों के विस्तृत अंक तथा अंतिम उत्तर कुंजी बाद में आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। परिणाम संबंधी अधिसूचना पर 7 अक्तूबर 2026 की तारीख दर्ज है।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed