{"_id":"6a04b4d602552d9b520cd7d2","slug":"546-students-dropped-out-of-the-deled-exam-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1023-156364-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 546 विद्यार्थियों ने छोड़ दी डीएलएड परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 546 विद्यार्थियों ने छोड़ दी डीएलएड परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा बुधवार को पहले दिन 11 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई। पहली पाली 4211 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिसके सापेक्ष 3925 ने परीक्षा दी। 286 विद्यार्थी गैरहाजिर रहे। वहीं द्वितीय पाली में 3861 छात्र पंजीकृत थ, जिनमें 3601 ने परीक्षा दी जबकि 260 ने छोड़ दी।
सुबह 10 बजे से प्रथम प्रश्नपत्र प्रारंभिक शिक्षा व द्वितीय प्रश्नपत्र प्रारंभिक शिक्षा के नवीन प्रयास की परीक्षा दोपहर 1:30 से 3:30 बजे तक हुई। परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही छात्राें की भीड़ रही। प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलमुक्त कराने के लिए जरूरी इंतजाम भी किए थे। परीक्षा केंद्रों के बाहर सुबह से ही परीक्षार्थियों की भीड़ रही। परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए केंद्र पर स्टाफ पहले से ही मौजूद रहा। केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, पर्यवेक्षक और स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती रही। परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस बल की निगरानी रही।
किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या नकल की संभावना को रोकने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। केंद्रों पर मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर सख्त प्रतिबंध रहा।
Trending Videos