सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   happiness was ruined by the teacher's death

Ambedkar Nagar News: नवंबर में बजनी थी शहनाई, शिक्षक की मौत से उजड़ गईं खुशियां

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
happiness was ruined by the teacher's death
रामकृष्ण शुक्ला।फाइल फोटो
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के पटेलनगर में मंगलवार रात हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले शिक्षक रामकृष्ण शुक्ला की मौत की खबर से उनके परिवार में मातम पसरा है। नवंबर में उनका विवाह तय था। सड़क हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं।
Trending Videos

सुल्तानपुर जिले के दोस्तपुर के धनउपुर निवासी रामकृष्ण शुक्ला (32) पूर्व माध्यमिक विद्यालय रघउपुर बस्ती में शिक्षक पद पर तैनात थे। वह अकबरपुर में ही कलेक्ट्रेट के पास किराये के मकान में अकेले रहते थे। मंगलवार रात रामकृष्ण अकबरपुर के एक होटल में खाना खाने के बाद बाइक से कमरे पर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। हादसे में सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े भाई मनोज शुक्ला ने बताया कि रामकृष्ण सोमवार सुबह सुल्तानपुर जिले स्थित अपने पैतृक घर से अकबरपुर गए थे। बुधवार को अवकाश होने के कारण घर आने की तैयारी थी। मंगलवार दोपहर करीब चार बजे छोटे भाई आशुतोष ने उनसे संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन व्यस्त होने के कारण बात नहीं हो सकी थी। देर रात हादसे की सूचना मिलने पर परिवार स्तब्ध रह गया। रामकृष्ण अविवाहित थे और उनकी शादी की तैयारी चल रही थी। नवंबर में विवाह प्रस्तावित था। अचानक हादसे की खबर आने से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।
रामकृष्ण के पिता देवी प्रसाद शुक्ला शिक्षा क्षेत्र से जुड़े रहे हैं। वह सीएल इंटर कॉलेज छित्तेपट्टी स्थित विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य रह चुके हैं। बेटे की मौत की खबर सुनने के बाद वह बदहवास हो गए। उनकी माता कनकलता का नवंबर 2021 में निधन हो गया था। परिवार में बड़ी बहन की शादी हो चुकी है, जबकि छोटी बहन अविवाहित है। छोटे भाई आशुतोष शुक्ला प्रयागराज में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed