फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   A grand entrance gate will be built at Shravan Dham for 7.3 million

Ambedkar Nagar News: श्रवण धाम में 73 लाख से बनेगा भव्य प्रवेश द्वार

Sun, 02 Aug 2026 10:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
A grand entrance gate will be built at Shravan Dham for 7.3 million
कटेहरी के चिउटीपारा स्थित श्रवणधाम का प्रस्तावित प्रवेश​ द्वार। स्रोत : विभाग
श्रवणक्षेत्र। कटेहरी के चिउटीपारा स्थित श्रवणधाम में रविवार को एमएलसी हरिओम पांडेय ने प्रस्तावित मुख्य प्रवेश द्वार का भूमि पूजन किया। अनुष्ठान के साथ पर्यटन विभाग की 73.32 लाख रुपये की इस परियोजना का औपचारिक शुभारंभ हो गया। निर्माण कार्य के लिए 50 लाख रुपये की पहली किस्त भी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

मुख्य प्रवेश द्वार के निर्माण का प्रस्ताव एमएलसी हरिओम पांडेय ने रखा था। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह की स्वीकृति मिलने के बाद परियोजना को मंजूरी मिली। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी सी एंड डीएस अयोध्या इकाई को सौंपी गई है। भूमि पूजन कार्यक्रम में पंडित सुनील मिश्रा ने पूजा-अर्चना कराई। पर्यटन विभाग के स्वीकृत मॉडल के अनुसार मुख्य प्रवेश द्वार 18 मीटर चौड़ा और 35 फीट ऊंचा होगा। प्रवेश परिसर का सुंदरीकरण और पार्क का विकास भी किया जाएगा, जिससे श्रवण धाम का प्रवेश क्षेत्र अधिक भव्य और व्यवस्थित स्वरूप में दिखाई देगा।
विज्ञापन

मुख्य प्रवेश द्वार बनने के बाद श्रद्धालुओं के आवागमन की व्यवस्था सुव्यवस्थित होगी। परिसर की सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होगी और निराश्रित पशुओं के प्रवेश पर भी नियंत्रण रखने में सहायता मिलेगी। एमएलसी ने कहा कि श्रवण धाम प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में अपनी अलग पहचान रखता है। श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, इसलिए यहां आधारभूत सुविधाओं का विस्तार आवश्यक है। मुख्य प्रवेश द्वार बनने से परिसर अधिक व्यवस्थित होगा। इस दौरान संतोष दुबे, रामकोला वर्मा, विवेक पांडे, अरुण सिंह, प्रधान/प्रशासक शकुंतला देवी, देवेंद्र प्रजापति व अन्य उपस्थित रहे।

कटेहरी के चिउटीपारा स्थित श्रवणधाम का प्रस्तावित प्रवेश द्वार। स्रोत : विभाग

कटेहरी के चिउटीपारा स्थित श्रवणधाम का प्रस्तावित प्रवेश द्वार। स्रोत : विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed