{"_id":"6a06ce6404df9c55bd0db846","slug":"accused-ahmed-used-to-lure-girls-by-posing-as-raj-ambedkarnagar-news-2026-05-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: राज बन लड़कियों को फंसाता था अहमद, दो नाबालिग बहनों का अपहरण कर कराया धर्म परिवर्तन; करता रहा दरिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: राज बन लड़कियों को फंसाता था अहमद, दो नाबालिग बहनों का अपहरण कर कराया धर्म परिवर्तन; करता रहा दरिंदगी
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
Published by: Sharukh Khan
Updated Fri, 15 May 2026 02:09 PM IST
विज्ञापन
सार
आजमगढ़ की सगी बहनों को युवक ने जाल में फंसाया और उनका धर्म परिवर्तन करा दिया। आरोपी युवक लगातार उनके साथ दरिंदगी करता रहा। सगी बहनों का अपहरण कर किछौछा में धर्म परिवर्तन कराने वाला अहमद पहले लड़कियों को अपना नाम सिर्फ राज ही बताता था।
अहमद उर्फ राज
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
यूपी के अंबेडकरनगर जिले की नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा स्थित प्रसिद्ध दरगाह क्षेत्र इन दिनों लगातार सामने आ रहे धर्म परिवर्तन और युवतियों के शोषण के मामलों को लेकर चर्चा में है।
किछौछा क्षेत्र में संचालित लॉज, गेस्ट हाउस और होम स्टे अपनी कारगुजारियों के लिए चर्चा में हैं। ताजा मामला आजमगढ़ की सगी बहनों का मामला सामने आने के बाद एक बार फिर इन पर सवाल उठने लगे हैं।
महज 19 साल के राज उर्फ अहमद ने किछौछा में न सिर्फ सगी बहनों का धर्म परिवर्तन कराया बल्कि अन्य कई हिंदू लड़कियों को भी अपने जाल में फंसाया था, जिन्हें वह बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराने की जुगत में था।
Trending Videos
किछौछा क्षेत्र में संचालित लॉज, गेस्ट हाउस और होम स्टे अपनी कारगुजारियों के लिए चर्चा में हैं। ताजा मामला आजमगढ़ की सगी बहनों का मामला सामने आने के बाद एक बार फिर इन पर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
महज 19 साल के राज उर्फ अहमद ने किछौछा में न सिर्फ सगी बहनों का धर्म परिवर्तन कराया बल्कि अन्य कई हिंदू लड़कियों को भी अपने जाल में फंसाया था, जिन्हें वह बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराने की जुगत में था।
किछौछा में हाल ही में वाराणसी से भागे प्रेमी युगल ने भी शरण ली थी। इस प्रकरण में धर्म परिवर्तन कराने की आशंका व्यक्त की गई थी। हंगामा भी खूब हुआ था। इससे पहले यहां गुजरात, राजस्थान समेत अन्य प्रांतों और यूपी के कई शहरों के लोग भी बिना किसी पूछताछ और दस्तावेज के शरण लेते रहे हैं।
आजमगढ़ के रौनापार क्षेत्र से सगी बहनों का अपहरण कर किछौछा में धर्म परिवर्तन कराने वाला अहमद पहले लड़कियों को अपना नाम सिर्फ राज ही बताता था। बाद में वह उन्हें अपनी बातों और उज्ज्वल भविष्य के सपने दिखाकर जाल में फंसाने के बाद धर्म परिवर्तन कराने की तैयारी शुरू कर देता था।
प्राथमिक पूछताछ के दौरान पता चला है कि राज कई और हिंदू लड़कियों व महिलाओं के संपर्क में था और उन्हें भी अपने जाल में फंसाने की कवायद कर रहा था। हालांकि इससे पहले ही वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
अब पुलिस राज का पूरा इतिहास खंगालने में जुट गई है। इससे किछौछा क्षेत्र में धर्म परिवर्तन कराने से लेकर शरण देने वाले लोगों पर भी शिकंजा कसेगा।
बैठकों से नहीं हो रहा सुधार
इससे पहले एक मौलाना पर झाड़फूंक के बहाने महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा था। महिला के पति ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी थी, जिसके बाद आरोपी को जेल भेजा गया था।
इससे पहले एक मौलाना पर झाड़फूंक के बहाने महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा था। महिला के पति ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी थी, जिसके बाद आरोपी को जेल भेजा गया था।
दरगाह क्षेत्र के गेस्ट हाउसों की कार्यप्रणाली को लेकर भी लगातार सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि बिना पहचान पत्र और जरूरी दस्तावेजों के कमरे किराये पर दिए जाते हैं।
अधिकांश गेस्ट हाउस में सीसीटीवी कैमरे तक नहीं लगे हैं जिससे संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी संभव नहीं हो पाती। प्रशासन द्वारा पूर्व में कई बैठकें किए जाने के बावजूद जमीनी स्तर पर अब तक कोई ठोस सुधार दिखाई नहीं दे रहा है।
अहमद ने दो नाबालिग बहनों का किया अपहरण, धर्म परिवर्तन कराकर करता रहा दुष्कर्म
यूपी के अंबेडकरनगर में दो बहनों का अपहरण करके धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। पिता की शिकायत पर एसपी ने केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों बहनों को बरामद कर लिया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
यूपी के अंबेडकरनगर में दो बहनों का अपहरण करके धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। पिता की शिकायत पर एसपी ने केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों बहनों को बरामद कर लिया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
घटना बसखारी थाना क्षेत्र के किछौछा की है। मूल रूप से आजमगढ़ के रौनापार क्षेत्र के एक व्यक्ति ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि थाना क्षेत्र के ही बाजार गोसाई का रहना वाला राज उर्फ अहमद उनकी 17 व 15 साल की दो बेटियों का 05 मई 2025 को अपहरण कर ले आया था। काफी तलाश के बाद भी उनका कोई पता नहीं चल पाया था।
कुछ दिन पहले उन्हें जानकारी हुई कि राज ने दोनों बेटियों को किछौछा में अपने सहयोगी मुल्ला उर्फ अमारुद्दीन, पुजान, एहतराम, अजीम व कुछ अन्य अज्ञात लोगों के सहयोग से एक किराये के मकान में लेकर रखा है।
एसपी प्राची सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए। बेवाना पुलिस ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू की। पुलिस ने किछौछा के रसूलपुर नई बस्ती से दोनों बहनों को ढूंढ लिया। दोनों से पूछताछ शुरू हुई तो धर्म परिवर्तन कराने का बड़ा मामला खुला।
एसओ प्रभाकांत तिवारी के अनुसार, राज पहले दोनों बहनों का अपहरण कर गाजियाबाद ले गया था। करीब तीन माह बाद किछौछा आ गया था। यहां उसने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर दोनों बहनों का धर्म परिवर्तन कराया। 15 साल की किशोरी का नाम बदलकर उससे निकाह कर लिया था। इसके बाद वह दोनों को साथ लेकर एक किराये के मकान में रहने लगा था।
वहां दोनों के साथ दुष्कर्म करता रहा। इस बीच छोटी बहन गर्भवती हो गई। उसने करीब दो माह पूर्व एक बच्चे को भी जन्म दिया। पूछताछ के आधार पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी राज को रामपुर सकरवारी से अशरफाबाद जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया है।