सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Minor Sisters Abducted from Azamgarh Forced to Convert in Ambedkarnagar Accused misdeed Both

UP: आजमगढ़ से नाबालिग सगी बहनों का अपहरण, अंबेडकरनगर में कराया धर्म परिवर्तन; आरोपी ने दोनों से किया दुष्कर्म

अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 14 May 2026 09:46 PM IST
विज्ञापन
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ की दो नाबालिग बहनों के अपहरण के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोप है कि उसने अंबेडकरनगर के किछौछा में दोनों का धर्म परिवर्तन कराया, छोटी बहन से निकाह किया और दुष्कर्म करता रहा। पुलिस ने दोनों बहनों को बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया है।

Minor Sisters Abducted from Azamgarh Forced to Convert in Ambedkarnagar Accused misdeed Both
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

UP News: आजमगढ़ के रौनापार क्षेत्र से एक वर्ष पूर्व सगी नाबालिग बहनों का अपहरण कर बसखारी क्षेत्र के किछौछा (अंबेडकरनगर) लाया गया। यहां आरोपी ने दोनों बहनों का साथियों के साथ मिलकर धर्म परिवर्तन कराया। इसके बाद छोटी बहन से निकाह कर दोनों के साथ किराए के मकान में रहने लगा और यहां लगातार दुष्कर्म किया। 

Trending Videos


करीब 10 दिन पूर्व पिता ने एसपी प्राची सिंह से मुलाकात कर उन्हें पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। इसके बाद बेवाना थाने में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों बहनों को पुलिस ने ढूंढ लिया। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजमगढ़ के रौनापार क्षेत्र के एक व्यक्ति ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि इसी थाना क्षेत्र के बाजार गोसाई का आरोपी उनकी 17 व 15 साल की बेटियों का पांच मई 2025 को अपहरण कर ले गया था। काफी तलाश के बाद भी उनका कोई पता नहीं चल पाया था। 

पुलिस ने की कार्रवाई

कुछ दिन पूर्व उन्हें जानकारी हुई कि आरोपी ने दोनों बेटियों का किछौछा में अपने सहयोगी व कुछ अन्य अज्ञात लोगों के सहयोग से एक किराये के मकान में लेकर रखा है। एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए। 

बेवाना पुलिस ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू की और किछौछा के रसूलपुर नई बस्ती से दोनों बहनों को ढूंढ लिया। दोनों से पूछताछ शुरू हुई तो धर्म परिवर्तन कराने का बड़ा मामला खुलासा हुआ। एसओ प्रभाकांत तिवारी के अनुसार राज पहले दोनों बहनों का अपहरण कर गाजियाबाद ले गया था। करीब तीन माह बाद किछौछा आ गया था। यहां उसने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर दोनों बहनों का धर्म परिवर्तन कराया और 15 साल की किशोरी का नाम बदलकर उससे निकाह कर लिया था। 

इसके बाद वह दोनों को साथ लेकर एक किराये के मकान में रहने लगा था। यहां वह दोनों के साथ दुष्कर्म करता रहा। इस बीच छोटी बहन गर्भवती हो गई और उसने करीब दो माह पूर्व एक बच्चे को भी जन्म दे दिया। पूछताछ के आधार पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी को रामपुर सकरवारी से अशरफाबाद जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed