सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Power supply disrupted due to technical fault in power transformer

Azamgarh News: पॉवर ट्रांसफाॅर्मर में तकनीकी खराबी से बिजली आपूर्ति ठप

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Power supply disrupted due to technical fault in power transformer
रेडहा सब स्टेशन पर तकनीकी खराबी आने पर पैनल की जांच करते विभाग के इंजीनियर। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
अहरौला। बुधवार की शाम करीब छह बजे आई आंधी के दौरान रेड़हा बिजली घर में लगे 10-10 एमवीए के दो पॉवर ट्रांसफाॅर्मर में से एक में तकनीकी खराबी आ गई। इससे क्षेत्र की बिजली ठप हो गई। जिले में पहुंची तकनीकी टीम भी खराबी का पता नहीं लगा सकी।
Trending Videos

बिजली घर रेड़हा से करीब 13 हजार उपभोक्ता जुड़े हैं। अभिषेक उपाध्याय, प्रेमसागर मोदनवाल,वेवी पांडेय, अमरजीत यादव ने बताया कि ट्रांसफाॅर्मर में आई तकनीकी खराबी से बुधवार की शाम से सप्लाई बंद हो गई। रात में दो घंटे के लिए बिजली आई थी फिर कट गई। इसके बाद बृहस्पतिवार को सुबह करीब दस बजे डेढ़ घंटे के लिए आई फिर कट गई। फिर शाम को दो घंटे के लिए बिजली आई थी। लोगों ने कहा कि पांच फिडरों पर दूसरे पॉवर ट्रांसफाॅर्मर से बिजली की आपूर्ति 6- 8 घंटे पर रुक-रुक की जा रही है। इससे उपभोक्ताओं में रोष है। ट्रांसफाॅर्मर खराब होने की सूचना भी लोगों में एसडीओ और जेई पब्लिश नहीं करवाएं सके हैं। पानी और मोबाइल चार्जिंग के लिए भी लोग परेशान हो रहे। सबसे बड़ी बात यह है कि सर्विस न होने से उपकेंद्र पर विद्युत आपूर्ति के लिए लगाई गई रिले मशीन गर्म हो जा रही हैं। तकनीकी टीम के साथ अधीक्षण अभियंता गौरव तिवारी ने वहां पहुंचे और पूरी जानकारी ली। शाम तक आधा दर्जन तकनीकी टीम जांच करती रही लेकिन कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगभग एक साल पहले यह पॉवर ट्रांसफाॅर्मर लगाया गया था। इसकी तीन साल की गारंटी है। ट्रांसफाॅर्मर से सप्लाई बुधवार शाम से बंद हो गई है। तकनीकी टीम द्वारा फाइनल चेक कराया जा रहा है। दूसरे ट्रांसफाॅर्मर से दो- दो घंटे की आपूर्ति की जा रही है। 48 घंटे के भीतर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। -- महेश गुप्ता, उपखंड अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed