सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Queues at petrol pumps again, diesel and petrol running out at many places

Azamgarh News: पेट्रोल पंपों पर फिर कतारें, कई जगह डीजल-पेट्रोल खत्म

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Queues at petrol pumps again, diesel and petrol running out at many places
अहरौला के भोगईचा पेट्रोल टंकी पर पेट्रोल के लिए लगी लोगों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में एक बार फिर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक अधिकांश पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल की कमी देखने को मिली। कई पंपों पर ईंधन पूरी तरह खत्म हो गया, जबकि जहां पेट्रोल उपलब्ध था वहां वाहन चालकों की लंबी कतारें लगी रहीं। सुबह से ही लोग बाइक, कार और अन्य वाहनों के साथ पंपों पर पहुंचने लगे, जिससे कई स्थानों पर जाम जैसी स्थिति बन गई।
Trending Videos

ईंधन संकट का असर परिवहन व्यवस्था और दैनिक कार्यों पर भी पड़ा। स्कूली वाहन, टैक्सी चालक और माल ढुलाई करने वाले वाहन संचालक परेशान दिखे। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति और गंभीर रही, जहां कई पंपों ने सप्लाई न मिलने की बात कही। लोगों को कई किलोमीटर दूर दूसरे पंपों का रुख करना पड़ा। इसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं पेट्रोल पंपों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी रही इसके कारण लोगों को पेट्रोल के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अहरौला क्षेत्र के चार पेट्रोल पंप बंद-अहरौला: क्षेत्र के रेहड़ा, युधिष्ठिर पट्टी, बस्ती भुजवल, मतलूबपुर स्थित पेट्रोल पंप पर बृहस्पतिवार की दोपहर से डीजल-पेट्रोल खत्म हो गया। वाहन चालकों को परेशान होकर लौटना पड़ा। इसका परिणाम रहा जिन पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल रहा वहां लोगों की कतार लगी रही। पक्खनपुर स्थित नायरा पेट्रोल पंप के संचालक अभिषेक जायसवाल मिंटू ने बताया कि कंपनी की मशीन सुबह छह बजे से 10 बजे तक चल रही है। डीजल खत्म हो गया है पेट्रोल है जो कुछ देर में ही खत्म होने की कगार पर है। उन्होंने बताया कि ऊपर से ही तेल मिलने में दिक्कत हो रही है। इस कारण ऐसा हो रहा है।


पेट्रोल खत्म, डीजल मौजूद-अतरौलिया: क्षेत्र के पटेल चौक, सिकंदरपुर, छितौनी, मदियापार मोड़ पर पेट्रोल-डीजल खत्म हो गया। महरुपुर में डीजल तो था पर पेट्रोल नहीं मिला। पेट्रोल पंप संचालक कीर्ति प्रकाश मिश्रा महरुपुर ने बताया कि डीजल है, पेट्रोल नहीं है। कल आएगा। पटेल चौके पेट्रोल पंप के संचालक पंकज जायसवाल ने बताया कि डिमांड लगा है, लेकिन ऊपर से ही तेल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इसके कारण थोड़ी समस्या हो रही है।


सिधारी और बरदह क्षेत्र में भी पेट्रोल पंप सूखे-चक्रपानपुर प्रतिनिधि के अनुसार, सिधारी थाने के सामने स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल-पेट्रोल खत्म होने से लोगों को परेशान होना पड़ा। बरदह प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के बरदह, जिउली व सरायमोहन स्थित पेट्रोल पंपों पर डीजल-पेट्रोल खत्म होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
जिले में पेट्रोल-डीजल आपूर्ति में अभी तक कोई समस्या नहीं थी, अभी हमारे पास इस तरह की कोई सूचना भी नहीं है। अगर ऐसा है तो इसका पता लगाया जा रहा है। -- सीमा सिंह, डीएसओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed