पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Ambedkar Nagar: Motorcycle rams into stationary DCM truck from behind; husband and wife killed

Ambedkar Nagar: खड़े डीसीएम में पीछे से घुसी बाइक, पति-पत्नी व बेटे की दर्दनाक मौत

Fri, 26 Jun 2026 03:20 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, कटेहरी (अंबेडकरनगर)
अमर उजाला नेटवर्क, कटेहरी (अंबेडकरनगर) Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Fri, 26 Jun 2026 03:20 PM IST
सार

डीसीएम का एक चक्का पंचर हो गया था जिसके कारण वह सुबह से सड़क किनारे खड़ा था। परिवार जब पियारेपुर स्थित हनुमान मंदिर के पास पहुंचा तभी सड़क किनारे खड़े एक डीसीएम से उनकी बाइक पीछे से जा टकरा गई।

विज्ञापन
Ambedkar Nagar: Motorcycle rams into stationary DCM truck from behind; husband and wife killed
डीसीएम से टकराकर तीन की मौत। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अहिरौली क्षेत्र के पियारेपुर स्थित हनुमान मंदिर के पास शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे सड़क किनारे खड़े डीसीएम में पीछे से बाइक घुस गई। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल उनकी पत्नी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में 10 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन


जनपद अयोध्या के गोसाईगंज के गौवहनिया निवासी सुरेंद्र कुमार (36) अपनी पत्नी सरिता (34) व पुत्र सत्यम (10) के साथ शुक्रवार सुबह मोटर साइकिल से अंबेडकरनगर के जिला अस्पताल में भर्ती अपनी सास का हालचाल जानने आ रहे थे। सरिता का मायका अहिरौलीक्षेत्र के खरगपुर गांव में है। 
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डीसीएम का एक चक्का पंचर हो गया था जिसके कारण वह सुबह से सड़क किनारे खड़ा था। परिवार जब पियारेपुर स्थित हनुमान मंदिर के पास पहुंचा तभी सड़क किनारे खड़े एक डीसीएम से उनकी बाइक पीछे से जा टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सुरेंद्र कुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि पत्नी सरिता और पुत्र सत्यम गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही अहिरौली थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटेहरी पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल और फिर राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान सरिता की मौत हो गई और कुछ देर बाद सत्यम की भी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed