फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Anticipatory bail granted to man accused of misbehaving with a nurse

Ambedkar Nagar News: नर्स से अभद्रता के आरोपी को अग्रिम जमानत

Wed, 28 Oct 2026 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Anticipatory bail granted to man accused of misbehaving with a nurse
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के एक अस्पताल में ड्यूटी के दौरान नर्स से अभद्रता, मारपीट की कोशिश और सरकारी अभिलेख फाड़ने के आरोपी बरवा नसीरपुर निवासी संदीप मिश्रा को सत्र न्यायाधीश चंद्रोदय कुमार ने अग्रिम जमानत दे दी है। कोर्ट ने 50 हजार रुपये के निजी मुचलके और समान राशि के दो जमानतदारों पर राहत प्रदान की।
विज्ञापन

मामले में नर्स ने 15 अप्रैल 2011 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप था कि 14 अप्रैल की रात करीब 10 बजे वह अस्पताल के वार्ड नंबर दो में ड्यूटी कर रही थीं। मरीजों को इंजेक्शन देने के बाद वह अपने कमरे में रजिस्टर में प्रविष्टियां कर रही थीं। इसी दौरान नशे में पहुंचे दो युवकों ने गाली-गलौज करते हुए फर्श पर थूकना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

विरोध करने पर दोनों ड्यूटी कक्ष में घुस आए और नर्स से अभद्रता करते हुए मारपीट की कोशिश की। आरोप है कि उन्होंने रजिस्टर समेत अन्य सरकारी अभिलेख फाड़ दिए, जिससे अस्पताल का कामकाज प्रभावित हुआ। मरीजों के तीमारदारों के हस्तक्षेप पर दोनों जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। आरोपियों की पहचान संदीप मिश्रा और अंकित तिवारी के रूप में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया था। संदीप ने जमानत अर्जी में खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि वह अस्पताल में भर्ती रिश्तेदारों को देखने गया था, जहां इलाज को लेकर कहासुनी हुई थी। उसने अभिलेख फाड़ने और धमकी देने के आरोपों से इन्कार किया। अभियोजन ने जमानत का विरोध किया। साक्ष्यों के परीक्षण के बाद कोर्ट ने आरोपों के गुण-दोष पर अंतिम राय दिए बिना अग्रिम जमानत मंजूर कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed