फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Elderly man dies after being hit by a speeding motorcycle

Ambedkar Nagar News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत

Wed, 28 Oct 2026 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Elderly man dies after being hit by a speeding motorcycle
. कामता प्रसाद (फाइल फोटो)
सद्दरपुर। जलालपुर के नर्सरी बाजार में घरेलू सामान लेने जा रहे कामता प्रसाद (65) बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बुजुर्ग की मौत से परिवार में मातम पसरा है।
विज्ञापन

जीवत निवासी दिनेश के अनुसार, उनके पिता कामता प्रसाद मंगलवार दोपहर करीब एक बजे घरेलू सामान लेने बाजार जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से वह सिर के बल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से उन्हें सीएचसी बसखारी पहुंचाया गया।
विज्ञापन

वहां, प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान रात करीब आठ बजे उनकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी किशुना देवी सदमे में हैं। वहीं, तीनों बेटों दिनेश, पप्पू निषाद और जगपत निषाद का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ सिटी अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ई रिक्शा पलटने से पुजारी और चालक घायल
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के शहजादपुर में वन इंडिया मार्ट के पास बुधवार को सामने अचानक बाइक आने से ई रिक्शा पलट गया। हादसे में चालक आसिफ और यात्री ज्ञान प्रकाश उपाध्याय (50) गंभीर रूप से घायल हो गए। ज्ञान प्रकाश को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया है। महरुआ के लोहरा बरामदपुर निवासी वेदप्रकाश उपाध्याय के अनुसार, उनके छोटे भाई ज्ञान प्रकाश बुधवार को साइकिल से रामपुर गए थे।

वहां से ई-रिक्शा पर सवार होकर अकबरपुर पूजा कराने जा रहे थे। शहजादपुर में सामने अचानक बाइक आने पर मीरानपुर निवासी चालक आसिफ ने उसे बचाने के लिए ब्रेक लगा दी। इससे ई-रिक्शा पलट गया और दोनों घायल हो गए। आरोप है कि हादसे के बाद घायल सड़क पर पड़े रहे, जबकि कई लोग मदद करने के बजाय वीडियो बनाते रहे। करीब 30 मिनट बाद दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। ज्ञान प्रकाश की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। चालक का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। सीओ अरुण कुमार ने बताया कि पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed