सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Apply for 10-year contract to hire buses

Ambedkar Nagar News: 10 साल के अनुबंध पर बसें लगाएं, करें आवेदन

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Apply for 10-year contract to hire buses
अकबरपुर डिपो की बसें।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के ग्रामीण इलाकों में बस सेवा पहुंचाने की तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री ग्राम बस सेवा योजना के तहत ब्लॉक, तहसील व जिला मुख्यालय तक मिनी बसों का संचालन होगा। परिवहन विभाग ने निजी बस संचालकों से जिला स्तर पर अनुबंध की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
Trending Videos


योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में 15 से 28 सीटों वाली मिनी बसें चलाई जाएंगी। एआरएम कार्यालय में 28 मार्च तक आवेदन दिए जा सकेंगे। आवेदन शुल्क दो हजार रुपये निर्धारित किया गया है। इसके अलावा पांच हजार रुपये प्रतिभूति राशि देनी होगी। प्रतिमाह 1500 रुपये संरक्षण शुल्क परिवहन विभाग को देना होगा। अनुबंध की अवधि दस साल होगी।इससे छात्रों, मरीजों और मजदूरों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। एआरएम हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि निजी ऑपरेटरों को बस संचालन के लिए परमिट मिलेगा। परमिट में शत प्रतिशत की छूट दी जाएगी। संचालक को निर्धारित सीमा तक किराया वसूलने और पूरी कमाई रखने का अधिकार होगा। वे मार्ग फेरे और समय का निर्धारण खुद कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed