सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Electricity was cut off due to faults and repairs at other places.

Ambedkar Nagar News: कहीं फाॅल्ट तो कहीं मरम्मत के चलते गुल रही बिजली

संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 18 Mar 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Electricity was cut off due to faults and repairs at other places.
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। गर्मी शुरू होने के साथ ही दिन-रात बिजली की कटौती बढ़ गई है। बैरमपुर बरवां बिजली घर से जुड़े शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार की रात भर बिजली की लुका छिपी जारी रही। बैरमपुर से संचालित मीरानपुर आंशिक मोहल्ले में रात 9:30 बजे बिजली अचानक गुल हो गई। करीब आधे घंटे बाद रात 10 बजे बहाल हुई।
Trending Videos

इसके 20 मिनट बाद दोबारा बिजली गुल होने के बाद रात 11 बजे के करीब आपूर्ति बहाल हुई। यही हाल महरुआ बिजली घर का भी रहा। रात 12 बजे बिजली गुल हो गई, जिसके बाद बरामदपुर, हुसैनपुर, चक्रसेनपुर, सारंगपुर दियरा, आदमपुर तिंदौली, पतौना, बांधदाता, हरश्चिंद्रपुर, दांदुपुर, जयसिंहपुर, जमालपुर, दुबाने का पूरा, लोकनाथपुर, मीरपुर, पखनपुर सहित 50 से अधिक गांव की आबादी को गर्मी में हलकान होना पड़ा। मंगलवार की दोपहर दो बजे अकबरपुर टांडा मार्ग के स्मार्ट बाजार के निकट और कलेक्ट्रेट के निकट लगे 100 केवीए ट्रांसफार्मर में तेल व अर्थिंग ठीक करने के लिए बिजली कर्मियों ने शटडाउन लिया। इसके बाद इस मार्ग के 500 से अधिक उपभोक्ताओं की बिजली गुल हो गई। अधीक्षक अभियंता रजनीश श्रीवास्तव ने बताया कि कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed