{"_id":"6a2ee1d9b59f0ee5650e8f2d","slug":"consumers-troubled-by-power-trips-in-the-scorching-heat-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-158501-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: भीषण गर्मी में बिजली की ट्रिपिंग से उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: भीषण गर्मी में बिजली की ट्रिपिंग से उपभोक्ता परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। उमस भरी गर्मी के बीच अंबेडकरनगर जिले में बिजली कटौती और ट्रिपिंग का सिलसिला जारी है। रविवार को भी शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में दिनभर बिजली की आवाजाही से उपभोक्ता हलकान रहे।
रविवार को जिले के विभिन्न बिजली घरों से संचालित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई। बरवा बैरमपुर बिजली घर से जुड़े शहरी इलाकों जैसे नाकाचुंगी, मीरानपुर, तमसा मार्ग और मिर्जापुर में भोर तीन बजे अचानक बिजली गुल हो गई, जो आधे घंटे बाद सुचारू हुई। इसी तरह साउथ वेस्ट बिजली घर से जुड़े अशोक बिहार सहित 20 गांवों में लोकल फॉल्ट के कारण सुबह चार बजे बिजली चली गई, जो 20 मिनट बाद बहाल हुई।
मरैला बिजली घर से जुड़े शहजादपुर, कृष्णानगर कॉलोनी, गौहन्ना सहित एक दर्जन मोहल्लों में सुबह आठ बजे बिजली गुल हो गई। जागरूक उपभोक्ताओं द्वारा सूचना दिए जाने के बाद करीब एक घंटे बाद सुबह नौ बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। मरैला बिजली घर, जो शहजादपुर सहित 50 से अधिक गांवों को बिजली आपूर्ति के चलते ओवरलोड चल रहा है। शहजादपुर में नए बिजली घर के लिए जमीन चिह्नित होने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन
अकबरपुर के पटेलनगर, टाउन, कुर्की, साउथवेस्ट और वीआईपी बिजली घरों से जुड़े इलाकों में भी दिनभर बिजली की ट्रिपिंग जारी रही। टांडा, आलापुर, राजेसुल्तानपुर, जलालपुर, भीटी, कटेहरी, रामबाबा सहित अन्य ग्रामीण इलाकों में भी बिजली कटौती का सिलसिला जारी रहा। अधीक्षण अभियंता रजनीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि निर्बाध बिजली आपूर्ति दी जा रही है। फॉल्ट होने पर मरम्मत के लिए टीमें मुस्तैद हैं।