सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Cylinder bookings increased fourfold

Ambedkar Nagar News: चार गुना तक बढ़ी सिलिंडर की बुकिंग

संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 07 Mar 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Cylinder bookings increased fourfold
जलालपुर के नगरपुर में गैस एजेंसी पर सिलिंडर के लिए कतार में लगे ग्राहक।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। ईरान-इस्राइल युद्ध के बीच उड़ रही अफवाहों के चलते एलपीजी गैस सिलिंडर की मांग बेतहाशा बढ़ गई है। सामान्य दिनों की अपेक्षा बुकिंग का ग्राफ तीन से चार गुना तक पहुंच गया है। बड़ी संख्या में ग्राहक एजेंसियों पर भी सिलिंडर लेने के लिए पहुंच रहे हैं। यह स्थिति तब है, जब जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति सामान्य ढंग से चल रही है। पूर्ति विभाग की ओर से मांग के अनुसार एलपीजी सिलिंडर उपलब्ध होने का दावा किया जा रहा है।
Trending Videos

ईरान में चल रहे युद्ध के चलते डीजल-पेट्रोल और एलपीजी गैस की कमी की अफवाहें उड़ रही हैं। डीएम अनुपम शुक्ला और डीएसओ शिवाकांत पांडेय की ओर से बताया जा चुका है कि डीजल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं है और अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। इस बीच शनिवार को कई गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की कतार लगी रही। कटेहरी बाजार स्थित गैस एजेंसी पर बड़ी संख्या में लोग बुकिंग कराने से लेकर सिलिंडर लेने पहुंचे। अकबरपुर के तहसील तिराहा के निकट स्थित बाबा गैस एजेंसी पर दोपहर तक दर्जनों लोग आए। बसखारी के सैनिक गैंस एजेंसी पर सैकड़ों लोग पहुंचे। एजेंसी मालिक रामपाल यादव ने बताया कि पहले एक दिन में सामान्य रूप से 400 के आसपास सिलिंडरों की मांग रहती थी, वहीं पिछले दो दिनों से मांग बढ़कर 2000 तक पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि आपूर्ति पूर्व की तरह ही आ रही है, लेकिन मांग ज्यादा होने से प्रभाव पड़ रहा है। जलालपुर के नगपुर स्थित ग्रामीण भारत गैैस एजेंसी पर शाम तक ग्राहकों की कतार लगी रही। मैनेजर राम केवल यादव ने बताया कि हमारे यहां स्टाक की कमी नहीं है, लेकिन मांग अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
क्या कहते हैं उपभोक्ता
जलालपुर के निवासी रईस अहमद ने बताया कि गैस की कमी है। सिलिंडर लेने के लिए जलालपुर स्थित इंडियन गैस एजेंसी पर आया था 2 दिन बाद गैस मिलने का आश्वासन दिया जा रहा है। इमलीपुर निवासी पतिराम ने बताया कि बीते कई महीनों से लकड़ी पर खाना बना रहे थे। गैस की किल्लत की अफवाह को देखते हुए आज एजेंसी पहुंचे, लेकिन यहां कुछ देर बाद गैस मिल गई थी। अकबरपुर के बाबा गैस एजेंसी पर पहुंचे प्रेमनाथ वर्मा ने बताया कि गैस खत्म होने पर एजेंसी आए थे, रविवार को सिलिंडर मिलने का आश्वासन दिया गया है। हृदय लाल ने भी शनिवार को गैस न मिलने की बात बताई।

-------------
पेट्रोल-डीजल व गैस की कमी नहीं
जिले में डीजल, पेट्रोल और एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है। पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता है। गैस एजेंसियों ने डिलीवरी और बुकिंग के समय में मामूली परिवर्तन किया गया है, किसी को अनावश्यक परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।
शिवाकांत पांडेय, डीएसओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed