{"_id":"69ac67caed69b9148b036894","slug":"certificates-given-to-trained-women-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-151959-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: प्रशिक्षित महिलाओं को दिए प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: प्रशिक्षित महिलाओं को दिए प्रमाणपत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 07 Mar 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर नृत्य प्रस्तुत करतीं कलाकार।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को जन शिक्षण संस्थान के कार्यालय परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमाशंकर सिंह रहे, जबकि अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष शक्ति सिंह ने की।
एंजल और दर्पण ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। स्वागत गीत प्रियंका, रिंकी, एंजल और दर्पण ने प्रस्तुत किया। शिवानी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत गुड़िया, निकिता, महिमा और रुचि ने एकांकी और नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
इस मौके पर पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए गए। साथ ही संस्थान से पिछले 25 वर्षों से जुड़ी अनुदेशिका कुसुम वर्मा को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। चेतन सक्सेना, शंभू लाल मौर्य, राकेश कुमार शर्मा, शैलेश कुमार, प्रेमचंद प्रजापति, अनुदेशिका इंद्रावती तथा शशि प्रभा सहित कई लोग उपस्थित रहे।
Trending Videos