सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Democracy fighter Acharya Jagdev Singh is no more

Ambedkar Nagar News: लोकतंत्र सेनानी आचार्य जगदेव सिंह नहीं रहे

संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 29 Apr 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Democracy fighter Acharya Jagdev Singh is no more
इल्तिफातगंज में सरयू नदी के तट पर सहजौरा घाट पर बुधवार दिवंगत लोकतंत्र सेनानी आचार्य जगदेव सिंह
विज्ञापन
विद्युतनगर। लोकतंत्र सेनानी आचार्य जगदेव सिंह (83) का बुधवार को निधन हो गया। अकबरपुर के एक निजी अस्पताल में दोपहर करीब 12 बजे इलाज के दौरान निधन हुआ। इल्तिफातगंज में सरयू नदी के तट पर सहजौरा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
Trending Videos

वे पिछले एक सप्ताह से सांस संबंधी बीमारी से पीड़ित थे। आचार्य जगदेव सिंह का स्थायी निवास एनटीपीसी के निकट ग्राम कटरिया था। वर्ष 1959 से आचार्य जगदेव सिंह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे। 1975 के आपातकाल के दौरान उन्हें राजनीतिक बंदी के रूप में चार माह फैजाबाद जेल में रहना पड़ा। बाद में उन्हें लोकतंत्र सेनानी के रूप में सम्मानित किया गया और पेंशन व अन्य सुविधाएं प्राप्त हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

1995 में बेसिक शिक्षा परिषद में नियुक्त होकर प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक रहे और 2009 में प्रधानाध्यापक पद से सेवानिवृत्त हुए।
श्रद्धांजलि देने वालों में आरएसएस जिला कार्यवाह हेमंत, आनंद कुमार अग्रवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष तेजस्वी जायसवाल, नामित सभासद संजीव जायसवाल, मनोज मौर्य, प्रधानाचार्य शिवकुमार, रामतीरथ यादव व अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed