{"_id":"69f2402c04c60ffc9903cf2e","slug":"roadways-earned-rs-47-lakh-in-three-days-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1011-155324-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: रोडवेज ने तीन दिन में कमाया 47 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: रोडवेज ने तीन दिन में कमाया 47 लाख रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। हाल ही में संपन्न हुई होमगार्ड भर्ती परीक्षा ने रोडवेज बसों के राजस्व में रिकार्ड तोड़ दिए हैं। बीते तीन दिनों में रोडवेज निगम ने 47,59,042 रुपये की कमाई की है। 25 से 27 अप्रैल तक चली इस परीक्षा के दौरान 43,634 अभ्यर्थियों और यात्रियों ने बसों से सफर किया।
जिले के नौ केंद्रों पर हुई परीक्षा में आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पहुंचे थे। सुबह से लेकर देर रात तक अभ्यर्थियों के आवागमन का जारी रहा। कई रूटों पर बसें खचाखच भरी रहीं, जिससे निगम को अतिरिक्त आय का मौका मिला। प्रभारी स्टेशन इंचार्ज लक्ष्मी देवी ने बताया कि 25 अप्रैल को 12,130, 26 अप्रैल को 17,035 और 27 अप्रैल को 14,469 यात्रियों ने रोडवेज बसों से सफर किया। इससे लोड फैक्टर 85 फीसदी तक पहुंच गया। वहीं, आम दिनों में जहां यात्रियों की संख्या आधे से कम व लोड फैक्टर 45 फीसदी ही रहता है। आय के लिहाज से भी तीनों दिन रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पहले दिन 12.52 लाख, दूसरे दिन 17.03 लाख और तीसरे दिन 16.47 लाख रुपये की आमदनी हुई। एआरएम हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि होमगार्ड भर्ती परीक्षा और सहालग के कारण यात्रियों की संख्या में वृद्धि हुई है, जिससे निगम की आय में अच्छा इजाफा हुआ है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
इनसेट-
कब कितनी हुई कमाई
तारीख- यात्री- आय-
25 अप्रैल- 12,130- 12,52,142
26 अप्रैल- 17,035- 18,59,439
27 अप्रैल- 14,469- 16,47,461
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
Trending Videos