{"_id":"69bafc15d0b1e6663f0f7e97","slug":"diagnostic-centre-sealed-for-not-getting-documents-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1023-152616-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: दस्तावेज न मिलने पर डायग्नोस्टिक सेंटर सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: दस्तावेज न मिलने पर डायग्नोस्टिक सेंटर सील
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
जलालपुर में डायग्नोस्टिक सेंटर की जांच के दौरान जानकारी लेते अधिकारी।
विज्ञापन
जलालपुर। क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित डायग्नोस्टिक सेंटरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की ओर से कार्रवाई की जा रही है। बुधवार को नगर के यादव चौक स्थित अबीहा डायग्नोस्टिक सेंटर पर एसडीएम राहुल गुप्ता व सीएचसी अधीक्षक डॉ. पीके बादल की संयुक्त टीम ने जांच की। कोई दस्तावेज न मिलने पर सील कर दिया गया।
अबीहा डायग्नोस्टिक सेंटर का संचालन पिछले करीब दो साल से हो रहा था। जांच के दौरान डायग्नोस्टिक सेंटर पर कोई जिम्मेदार व्यक्ति मौजूद नहीं मिला। मौके पर केवल एक महिला कर्मचारी मिली जो केंद्र से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सकीं। टीम ने वहां मौजूद चिकित्सा उपकरणों के साथ ही सभी आवश्यक अभिलेखों को जब्त कर लिया।
कार्रवाई के दौरान यह भी सामने आया कि उसी परिसर के बगल में एक पैथोलॉजी सेंटर भी संचालित हो रहा था जिसकी जांच की जा रही है। प्रशासन ने पूरे परिसर को सील कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। एसडीएम राहुल गुप्ता ने बताया कि क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित डायग्नोस्टिक सेंटरों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस केंद्र पर पहले भी दो बार छापा मारा गया लेकिन हर बार यह बंद मिला।
बुधवार को संचालन की सूचना मिलने पर टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। इस दौरान नायब तहसीलदार हरिराम, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अनिल त्रिपाठी व फार्मासिस्ट मनोज कुमार मौजूद रहे।
अकबरपुर में पांच पैथोलॉजी सेंटर हो चुके हैं सील
पिछले तीन दिनों में अकबरपुर सीएचसी के तहत आने वाले सेंटरों की जांच की गई थी। पांच सेंटरों को अधीक्षक डॉ. मो. नूर ने सील कर दिया था, जबकि 10 संचालकों को नोटिस देकर पंजीकरण कराने का निर्देश दिया था। जिलेभर में चल रही इस कार्रवाई से संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।
तीन दिन बीते, नहीं आया कोई संचालक
बीते दिनों सीएचसी अधीक्षक की ओर से जिन पैथोलॉजी सेंटरों पर जांच की गई थी, उनका पंजीकरण नहीं मिला था, उन्हें सीएमओ कार्यालय में पंजीकरण कराने के लिए नोटिस दिया गया था। इसमें उन्हें तीन दिनों में पंजीकरण कराने के निर्देश दिया गया था। बुधवार तक इनमें से कोई संचालक नहीं आया था। ऐसे में अब इनके विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos