{"_id":"69bbdba423f538f8aa0dec40","slug":"video-video-nagara-palka-ka-lpaka-ka-paca-hajara-rashavata-lta-eta-karapashana-na-thabca-2026-03-19-1773919140","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: नगर पालिका के लिपिक को पांच हजार रिश्वत लेते एंटी करप्शन ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: नगर पालिका के लिपिक को पांच हजार रिश्वत लेते एंटी करप्शन ने दबोचा
नगर पालिका परिषद जलालपुर में लिपिक के पद पर तैनात रमाकांत चौबे को बृहस्पतिवार दोपहर एंटी करप्शन टीम ने पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। रमाकांत चौबे ने क्षेत्र के एक व्यक्ति से प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के नाम पर पांच हजार रुपये की मांग की थी। शिकायत के बाद टीम ने लिपिक को दबोचा और उसके विरुद्ध अकबरपुर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की है।
जल निगम विभाग में तैनात लिपिक रमाकांत चौबे मूलरूप से आजमगढ़ के अहिरौला क्षेत्र के शाहपुर का निवासी है। वर्ष 2020 से नगर पालिका परिषद जलालपुर में तैनात था। प्रधानमंत्री शहरी आवास, नक्शा पासिंग, आईजीआरएस, अतिक्रमण और गोशाला जैसे महत्वपूर्ण पटलों पर काम देख रहा था।
जलालपुर के वाजिदपुर बहरवा निवासी अवधेश कुमार ने एंटी करप्शन विभाग से शिकायत की थी कि पीएम आवास योजना के नाम पर उससे 5 हजार रुपये की मांग की जा रही है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए टीम ने जाल बिछाया।
बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे एंटी करप्शन टीम की दो गाड़ियां जलालपुर नगर पालिका के आसपास पहुंचीं। योजना के तहत शिकायतकर्ता को तय रकम देकर भेजा गया। जैसे ही नगर पालिका गेट के पास अवधेश कुमार ने रमाकांत चौबे को रुपये दिए, पहले से घात लगाए टीम के सदस्यों ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।
अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कई कर्मचारी स्थिति भांपते ही इधर-उधर हो गए। इसके बाद टीम ने मौके पर ही उसके हाथ से केमिकल के नमूने लिए। लोगों की भीड़ बढ़ती देख टीम उसे सीधे अकबरपुर कोतवाली लेकर पहुंची। यहां प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद टीम लिपिक को अपने साथ लेकर चली गई है।
अधिशासी अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि आरोपी कर्मचारी के खिलाफ जल निगम विभाग को पत्र भेजकर विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।