सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   District Judge inspected the district jail.

Ambedkar Nagar News: जिल जज ने किया जिला कारागार का निरीक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 31 Mar 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
District Judge inspected the district jail.
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला कारागार का मंगलवार की दोपहर जिला जज चंद्रोदय कुमार ने डीएम अनुपम शुक्ला व एसपी अभिजीत आर. शंकर समेत अन्य अधिकारियोें के साथ औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने जेल में निरुद्ध बंदियों व कैदियों का हालचाल जाना और उनकी समस्याओं को सुना। कैदियों व बंदियों द्वारा बताई गई समस्याओं का निराकरण करने का भी आश्वासन दिया। जेल अधीक्षक शिवमूर्ति सिंह के अवकाश पर होने के नाते बस्ती के प्रभारी जेल अधीक्षक राजीव कुमार मिश्र के साथ अधिकारियों ने भोजनालय, रसोई घर, जेल का अस्पताल, पाठशाला, महिला बैरक समेत शौचालय की सफाई तथा बंदियों व कैदियों को मिलने वाली भोजन की भी गुणवत्ता को देखा।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed