{"_id":"69cc0e8e267a447ba20f8cf8","slug":"a-dispute-erupted-during-foundation-digging-with-up-112-personnel-manhandled-and-their-uniforms-torn-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-153430-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: नींव खुदाई के दौरान हुआ विवाद, यूपी 112 कर्मियों से हुई हाथापाई, फाड़ी वर्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: नींव खुदाई के दौरान हुआ विवाद, यूपी 112 कर्मियों से हुई हाथापाई, फाड़ी वर्दी
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
अकबरपुर के रतनपुर में मारपीट के मामले में गिरफ्तार आरोपी।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के रतनपुर गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। मौके पर पर पहुंची यूपी 112 टीम ने विवाद शांत कराने का प्रयास किया तो महिलाओं ने इन्हें घेरकर धक्का मुक्की की। एक पुलिस कर्मी की वर्दी भी फाड़ दी। मामले की जानकारी लगने पर पुलिस टीम अकबरपुर से पहुंची और चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पीड़ित महिला व दीवान की ओर से प्राथमिकी दर्ज की गई है।
अकबरपुर के रतनपुर निवासी रेनू को प्रधानमंत्री शहरी आवास में चयन हुआ था। भवन निर्माण के लिए नींव भरवाने के दौरान गांव के विनोद ने विरोध शुरू कर दिया था। इसके बाद महिला ने डीएम अनुपम शुक्ला से मामले की शिकायत की। डीएम के आदेश पर हलका लेखपाल ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल कर महिला के हक में रिपोर्ट लगा दी थी। मंगलवार को महिला रेनू अपने पति महेंद्र व मजदूरों के साथ नींव की खुदाई करा रहे थे। इसी दौरान वहां विवाद शुरू हो गया। मामले की जानकारी लगने पर डायल 112 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया।
इस बीच विनोद कुमार उसकी पत्नी मालती, बिट्टन समेत अन्य लोगों ने पीआरवी टीम के दीवान हरिपाल सिंह व अन्य लोगों को घेरकर अभद्रता शुरू कर दी। पुलिस कर्मियों से अभद्रता करते हुए हरिपाल की वर्दी फाड़ दी। इंस्पेक्टर श्रीनिवास पांडेय ने टीम के साथ गांव पहुंचकर चार लोगों को गिरफ्तार किया। मामले में रेनू और दीवान की ओर मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा, सीएलए एक्ट समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीओ नितीश कुमार तिवारी ने बताया कि चार को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
Trending Videos