सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   20,000 people were left without electricity for five and a half hours due to cable burnout

Ambedkar Nagar News: केबल जलने से साढ़े पांच घंटे गुल रही 20 हजार आबादी

संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 31 Mar 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
20,000 people were left without electricity for five and a half hours due to cable burnout
महरूआ बिजली घर पर फाल्ट को ठीक करते बिजलीकर्मी। 
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। महरुआ से पतौना फीडर को जाने वाली केबल मंगलवार सुबह 11 बजे जल गई जिसके बाद इस फीडर से संचालित 30 गांव की बिजली गुल हो गई। स भरी गर्मी में 20 हजार से अधिक उपभोक्ता हलकान रहे। पतौना फीडर से आदमपुर तिंदौली, तेलियागढ़, दहलवा, बरामदपुर जरियारी, किशुनीपुर सरखने, पतौना सहित 30 गांव की 20 हजार से अधिक आबादी को बिजली आपूर्ति दी जाती है। सुबह 11 बजे पतौना बिजली घर को जाने वाली मुख्य केबल फुंक जाने से आपूर्ति बाधित हो गई। इस दौरान साढे पांच घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। बरवा बैरमपुर बिजली घर के शहरी क्षेत्र मीरानपुर अंशिक, अयोध्या मार्ग सहित आधा दर्जन मोहल्लों में भी दिन भर बिजली की लुका छिपी जारी रही।
Trending Videos

----
शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे की जाएगी कटौती
एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक नगर पालिका मुख्यालय पर सुबह 5.30 बजे से 7:00 बजे तक दोपहर 12:15 से 1:15 तक ढाई घंटे की कटौती होगी। नगर पंचायत क्षेत्र में सुबह 5:45 से 6:45 और दोपहर 1:15 से 2:45 तक कटौती की जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह 8:15 से 11:15 तक इसके बाद दोपहर 1:15 से 4:15 व शाम 5:30 बजे से 8:30 और सुबह 10:30 बजे से दोपहर 13:30 बजे तक कटौती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
100 बकायेदारों के कोटे कनेक्शन
अधिशासी अभियंता प्रेमचंद व जेई सतीश कुमार ने शहजादपुर, मीरानपुर, गांधीनगर, पटेलनगर में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 30 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। करीब चार लाख रुपये का बकाया भी वसूल किया गया। टांडा के मुबारकपुर बिजली घर के चिंतौरा, डुहिया, मुबारकपुर टाउन के अलावा दौलतपुर, हजालपट्टी, हीरापुर बाजार, पिपरी बिशुनपुर गांव में 70 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed