फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Efforts for the overbridge at Jouhardih crossing are picking up

Ambedkar Nagar News: जौहरडीह क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज की कवायद तेज

Sun, 02 Aug 2026 10:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Efforts for the overbridge at Jouhardih crossing are picking up
अंबेडकरनगर। शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए ओवरब्रिज निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई है। 800 मीटर लंबा यह ओवरब्रिज अकबरपुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर स्थित जौहरडीह रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा। रेलवे ने स्थल का सर्वे पूरा कर लिया है।
विज्ञापन

ओवरब्रिज का प्रस्ताव कार्यदायी संस्था को भेजा गया है। इसका निर्माण पिलर आधारित होगा। रेलवे क्रॉसिंग के दोनों ओर 15-15 मीटर हिस्से का निर्माण रेलवे करेगा। शेष कार्य उत्तर प्रदेश सेतु निगम द्वारा कराया जाएगा। सड़क की चौड़ाई पीडब्ल्यूडी मानकों के अनुरूप होगी। परियोजना में शहजादपुर मार्ग पर तमसा नदी के रपटा पुल का भी उच्चीकरण होगा।
विज्ञापन

ओवरब्रिज बनने से रेलवे फाटक पर लगने वाले लंबे जाम से राहत मिलेगी। शहर व शहजादपुर के बीच 24 घंटे निर्बाध आवागमन संभव होगा। इससे रेलवे क्रॉसिंग पर दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी। हालांकि, जौहरडीह के कुछ स्थानीय लोगों ने चिंता जताई है। उनके मकान सड़क स्तर से नीचे होने से आवागमन और जलनिकासी की समस्या हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर सेक्शन इंजीनियर (वर्क्स) हरीश यादव ने बताया कि रेलवे ने सर्वे पूरा कर प्रस्ताव भेज दिया है। रेलवे अपने हिस्से का निर्माण करेगा, जबकि शेष कार्य उत्तर प्रदेश सेतु निगम की ओर से कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed