सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Eight suspected TB patients found in the investigation.

Ambedkar Nagar News: हम जैसा चाहे वैसा ही मंजर होता है, मौसम तो इंसान के अंदर होता है...

संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 30 Apr 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Eight suspected TB patients found in the investigation.
नरेंद्र देव इंटर कॉलेज में बुधवार रात आयोजित कवि सम्मेलन के दौरान अपनी रचना पेश करतीं शायरा शबी
विज्ञापन
जलालपुर नरेंद्र देव इंटर कॉलेज में पूर्व प्रधानाचार्य अनिरुद्ध सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि पर बुधवार रात कवि सम्मेलन व मुशायरा मौसम की बाधाओं के बावजूद यादगार बन गया।
Trending Videos


कार्यक्रम का आगाज मशहूर शायरा शबीना अदीब ने कौमी तरानों से किया। मंच संचालन कर रहे गैबी जौनपुरी ने अपने खास अंदाज में कहा हम जैसा चाहे वैसा ही मंजर होता है, मौसम तो इंसान के अंदर होता है। कवि स्वयं श्रीवास्तव ने युवाओं के संघर्ष को स्वर देते हुए पढ़ा कि अपना हुनर तो हमको आजमाने दीजिए,घर से निकलना ही पड़ा घर के वास्ते। वहीं सादिया इकरा ने देशभक्ति और मोहब्बत से भरपूर रचनाओं से श्रोताओं का दिल जीत लिया। उनकी पंक्तियां जो मुल्क पे मरने का अरमान नहीं करते, पूरा वो कभी अपना ईमान नहीं करते…ने खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओज के कवि अभय सिंह निर्भीक ने अपनी जोशीली कविताओं से माहौल को ऊर्जावान बना दिया। उन्होंने कहा कि “लोहे को हम काट रहे हैं कागज की तलवारों से…युवा कवि सौरभ त्रिपाठी ने श्रद्धा से भरी पंक्तियां सुनाईं। वहीं शबीना अदीब की मशहूर गजल तुम्हारी दौलत नई नई है…ने समां बांध दिया। इसके अलावा जौहर कानपुरी अज़्म शाकरी, डॉ. हरि प्रकाश, इंसाफ टांडवी, अशहद जलालपुरी और अहमद अयाज़ सहित कई कवियों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में केएनएस अस्पताल की संचालिका मधुलिका सिंह, पूर्व सांसद रितेश पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष कमर हयात, शाहकार जलालपुरी, भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि, दीपक त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed