सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Entry will be stopped 30 minutes before the start of NEET exam.

Ambedkar Nagar News: नीट परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पहले रोक दिया जाएगा प्रवेश

संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 30 Apr 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Entry will be stopped 30 minutes before the start of NEET exam.
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। आगामी 3 मई को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा के लिए तैयारियां की जा रही हैं। बृहस्पतिवार को डीएम ईशा प्रिया ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर परीक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। कहा कि परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पहले ही परीक्षार्थी को रोक दिया जाएगा।
Trending Videos


बैठक में बताया गया कि जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर कुल 4848 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी, जबकि अभ्यर्थियों को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद केंद्रों के गेट बंद कर दिए जाएंगे। डीएम ने कहा कि प्रतिबंधित सामग्री के साथ पकड़े जाने पर अभ्यर्थियों को अनुचित साधनों का दोषी मानते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एडीएम न्यायिक रंजीत सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम अकबरपुर प्रतीक्षा सिंह, एसडीएम टांडा डॉ. शशिशेखर, एसडीएम भीटी धर्मेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी व केंद्र व्यवस्थापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed