सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Emergency ward crowded with diarrhea and stomach patients, 19 admitted in 14 hours

Ambedkar Nagar News: डायरिया व पेट के मरीजों से पटी इमरजेंसी, 14 घंटे में 19 भर्ती

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
Emergency ward crowded with diarrhea and stomach patients, 19 admitted in 14 hours
सोमवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती मरीज। संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। भीषण गर्मी और लू जैसे हालात के बीच जिला अस्पताल में डायरिया, पेट दर्द और डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सोमवार को हालात यह रहे कि रात 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक महज 14 घंटे के भीतर 19 मरीजों को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती करना पड़ा। इनमें आठ मरीज डायरिया से पीड़ित थे, जबकि 11 मरीज पेट दर्द से परेशान मिले।

सोमवार को पेट दर्द और अन्य गर्मी जनित समस्याओं के चलते पसियापारा निवासी शगुफ्ता, सगौता कला निवासी दिनेश, तरौली की लक्ष्मी, मेवदिया की किरणबाला, कल्वी अर्जुनपुर की सुदामा देवी, बुढ़नतारा के मोहम्मद अमीन, भिटौरा उत्तर के दीप नारायण, शहजादपुर कर शाहिदा बानो, पुलिस लाइन की साहिल कुमारी, अफजलपुर की परी और आसोपुर निवासी संध्या को भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, डायरिया की चपेट में आने पर रसूलपुर की नीतू , सद्दरपुर की प्रियंका, ईश्वरपुर निवासी अशोक, तरौली की अंजू और महिमा, बैजपुर निवासी संतराम तथा बरधा भिउरा निवासी निशा को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया।
विज्ञापन

930 मरीजों ने कराया उपचार
अस्पताल परिसर में सुबह से ही मरीजों और तीमारदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। ओपीडी के बाहर लंबी कतारें लगी रहीं। इलाज कराने के लिए कुल 930 मरीज अस्पताल पहुंचे। भीड़ का आलम यह था कि पर्ची काउंटर से लेकर डॉक्टरों के कक्ष तक लोगों की लाइनें लगी रहीं।
39 डिग्री पहुंचा तापमान
भीषण गर्मी और तेज धूप से सोमवार को लोग परेशान रहे। चटख धूप और तपिश से बाहर निकलना दुश्वार रहा। दोपहर में बाजारों को सन्नाटा पसरा रहा। जरूरी काम से निकले लोग शरीर और चेहरा ढके नजर आए। भीषण गर्मी के बीच सफर करने वाले लोग पसीने से तर बतर नजर आए। सोमवार दिन का अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम 28.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
------------
बरतें यह सावधानियां
दोपहर 11 बजे से शाम 4 बजे तक अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें।
हमेशा साफ और उबला पानी पिएं।
खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों से परहेज करें।
घर से निकलते समय पानी की बोतल साथ रखें।
बच्चों और बुजुर्गों की सेहत का विशेष नजर रखें।
दस्त या उल्टी शुरू होते ही ओआरएस का सेवन शुरू करें।
-----------------
बोले मरीज-

फोटो- 26

पेट दर्द होने पर कराया अल्ट्रासाउंड

अकबरपुर के मिर्जापुर के रहने वाले कैलाश ने बताया कि उन्हें दो दिनों से पेट दर्द हो रहा था। दवाएं खाने के बाद भी आराम नहीं मिला तो वह सोमवार को अस्पताल में दिखाने आए थे। जहां पर चिकित्सक ने अल्ट्रासाउंड कराया गया है।



फोटो-27

उलटी-दस्त से बच्चियों को कराया भर्ती

बसखारी के तैरौली गांव के रहने धीरेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी भतीजियों को उल्टी-दस्त हो रहे थे। इसके बाद उन्हें सोमवार की सुबह अस्पताल लाया गया। जहां पर उन्हें इमरजेंसी में भर्ती कर उपचार किया। अब उनकी हालत में सुधार है।
किया जा रहा उपचार
जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ी है। डायरिया व अन्य बीमारियों के आ रहे मरीजों को वार्ड में भर्ती कराया जा रहा है। अस्पताल में सभी जरूरी दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखा गया है। मरीज को आराम मिलने के बाद ही छुट्टी दी जा रही है।

डॉ. पीएन यादव, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed