सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Father and son arrested for dowry murder

Ambedkar Nagar News: दहेज हत्या के आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 03 Feb 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Father and son arrested for dowry murder
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। जलालपुर के अशरफपुर भुआ गांव में शनिवार को विवाहिता अर्चना वर्मा की मौत के मामले में पति व ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जनपद सुल्तानपुर निवासी धनंजू प्रसाद ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि पुत्री अर्चना वर्मा की शादी 2023 में अशरफपुर भुआ निवासी सतीश वर्मा से हुई थी। शादी के छह महीने बाद ही ससुर जगदीश, सास कमलेश, जेठ मनीष, जेठानी कुसुम और पति सतीश शामिल हैं, चार पहिया वाहन और 10 लाख रुपये के दहेज की मांग करने लगे। दहेज की मांग पूरी न होने पर पुत्री अर्चना की शनिवार को साजिश रचकर हत्या कर दी गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि आरोपी पति व ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed