सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Five members of the same family fell victim to food poisoning

Ambedkar Nagar News: एक ही परिवार के पांच लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Five members of the same family fell victim to food poisoning
 बुधवार को जिला अस्पताल के वार्ड नंबर तीन में भर्ती मरीज। संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर क्षेत्र के गांव मीरमलूकपुर का रहने वाला एक परिवार मंगलवार की रात फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गया। हालत बिगड़ने के बाद सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसमें एक की हालत गंभीर होने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Trending Videos

गांव निवासी रामतिलक के बेटे की शादी 15 मई को है। इस दौरान घर पर रिश्तेदारों का आना-जाना भी शुरू हो गया। मंगलवार की रात घर पर दाल, चावल व सब्जी बनी थी। रामतिलक के साथ ही उनकी भतीजी ब्यूटी, नाती अनुराग, दामाद बादल व देवांश खाना खाने के बाद सो गए थे। रात करीब 12 बजे अचानक सभी के पेट में तेज दर्द के साथ दस्त और चक्कर भी आ रहे थे। घरेलू उपचार किया गया लेकिन हालत सुधरने के बजाय और बिगड़ने लगी। इसके बाद पांच लोगों को बुधवार सुबह जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवांश को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। रामतिलक ने बताया कि परिवार के सभी लोगों ने ही खाना खाया था। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. एसके विश्वास ने बताया कि चार लोगों को इमरजेंसी में लाया गया था, जहां पर सभी को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। सभी की हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed