सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Girls showed their strength in the state level women's hockey competition.

Ambedkar Nagar News: राज्य स्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता में बेटियों दिखाया दमखम

संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 22 Mar 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Girls showed their strength in the state level women's hockey competition.
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। खेल निदेशालय के तत्वावधान में जिला खेल कार्यालय की ओर से कटेहरी के देव इंद्रावती महिला महाविद्यालय में पांच दिवसीय राज्य स्तरीय महिला हाकी प्रतियोगिता खेली जा रही है। जिसमें रविवार को पहला मैच मेरठ व भदोही के बीच खेला गया। जिसमें मेरठ ने एक गोल कर जीत हासिल की जबकि भदोही को शून्य से संतोष करना पड़ा।
Trending Videos

दूसरा मैच अयोध्या हॉस्टल और अंबेडकरनगर के बीच हुआ जिसे अयोध्या ने छह गोल से जीत लिया। तीसरा मैच स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर और भदोही के बीच हुआ जिसमें गोरखपुर हॉस्टल ने भदोही टीम को 3-0 से हराया। चौथा मैच स्पोर्ट्स हॉस्टल अयोध्या और गोरखपुर के बीच हुआ, जिसमें अयोध्या हॉस्टल ने गोरखपुर को 6-0 से हराया। वहीं पांचवां मैच लखनऊ और मेरठ के बीच हुआ जिसने लखनऊ ने मेरठ को 3-0 से हराकर मैच जीता। इससे पहले शनिवार को हुए मैच में मेरठ ने पांच गोल से जीत दर्ज की थी। इसके बाद अंबेडकरनगर और गोरखपुर के बीच खेले गए मैच में अंबेडकरनगर को 2 गोल से हराकर गोरखपुर ने जीत दर्ज की थी। मेरठ और सहारनपुर के बीच हुए मुकाबले में मेरठ ने 5-0 जीत हासिल की थी। इसी तरीके से लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी, भदोही की टीमों ने जीत दर्ज की थी। इस दौरान क्रीडा अधिकारी शीला भट्टाचार्य सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
आज होंगे सेमीफाइनल मुकाबला
कार्यक्रम संयोजक जिला सचिव हाॅकी संघ डाॅ. हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि कड़े मुकाबले में हुए लीग मैच में स्पोर्ट्स काॅलेज गोरखपुर, वाराणसी, स्पोर्ट्स हाॅस्टल अयोध्या और लखनऊ की टीम सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रही। सोमवार को स्पोर्ट्स काॅलेज गोरखपुर व वाराणसी और स्पोर्ट्स हाॅस्टल अयोध्या व लखनऊ की टीमों के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed