{"_id":"6ad4efcfe64d3a7ebb020b86","slug":"in-some-places-there-is-no-cough-syrup-in-others-the-pharmacist-is-missing-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1023-167427-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: कहीं खांसी की सिरप नहीं, कहीं फार्मासिस्ट गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: कहीं खांसी की सिरप नहीं, कहीं फार्मासिस्ट गायब
विज्ञापन
पीएचसी मुंडेरा में मरीजों का उपचार करते चिकित्सक। संवाद
अंबेडकरनगर। जिले में रविवार को 35 केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में मरीजों को अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ा। कहीं खांसी का सिरप उपलब्ध नहीं था तो कहीं फार्मासिस्ट की गैरमौजूदगी में वार्ड बॉय को दवाएं वितरित करनी पड़ीं। मेले में कुल 1462 मरीजों का उपचार किया गया। जांच के दौरान टीबी के 32 मरीज चिह्नित किए गए। बदलते मौसम के कारण सर्दी, जुकाम, खांसी और बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही।
एक सप्ताह से सिरप खत्म
बसखारी क्षेत्र के मुंडेरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को खांसी की शिकायत लेकर पहुंचे मरीजों को सिरप नहीं मिल सका। यहां पिछले एक सप्ताह से खांसी का सिरप खत्म है। बदलते मौसम में सर्दी, जुकाम और खांसी के मरीजों की संख्या बढ़ने के बावजूद इसकी उपलब्धता नहीं हो सकी। गांव की शकुंतला देवी खांसी का उपचार कराने पहुंचीं। चिकित्सक को दिखाने के बाद उन्होंने सिरप मांगी तो कर्मचारियों ने उपलब्ध नहीं होने की बात कही। इससे उन्हें परेशानी उठानी पड़ी।
बीमार वार्ड बॉय ने बांटी दवाएं
अकबरपुर के मोहसिनपुर मंसूरपुर स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी दवा वितरण में अव्यवस्था देखने को मिली। यहां चिकित्सक डॉ. अंबुज मरीजों का उपचार कर रहे थे, लेकिन दवा काउंटर पर फार्मासिस्ट सूरज मौजूद नहीं थे। ऐसे में वार्डबॉय बच्चाराम ने मरीजों को दवाएं वितरित कीं। इस दौरान मरीजों को दवा लेने के लिए इंतजार करना पड़ा। हरिपुर निवासी रामउजागिर ने बताया कि दवा लेने में उन्हें कुछ समय लगा।
विज्ञापन
दूर कराई जाएगी कमी
जन आरोग्य मेले में सभी चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी केंद्रों पर दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। यदि किसी केंद्र पर सिरप या अन्य दवाओं की कमी है तो इसकी जांच कराकर समस्या दूर कराई जाएगी। - डॉ. प्रमोद कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी